back to top
Friday, March 6, 2026
20.7 C
Lucknow
HomeGovernmentरसविहीन नेता हैं स्वामी प्रसाद मौर्य – संजय निषाद का तंज !

रसविहीन नेता हैं स्वामी प्रसाद मौर्य – संजय निषाद का तंज !

मुरादाबाद में मछली विभाग के कार्यक्रम के दौरान यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने स्वामी प्रसाद मौर्य पर तीखा हमला बोला। उन्होंने मौर्य को “रसविहीन नेता” बताया और कहा कि वे केवल वहीं टिकते हैं जहाँ राजनीतिक ‘रस’ मिलता है। निषाद ने तंज कसते हुए कहा कि मौर्य कभी बसपा, फिर भाजपा और अब सपा में ‘रस’ खोजते रहे हैं, लेकिन अब सभी ने उन्हें रसविहीन कर दिया है कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य रस मलाई खाते हैं, जहां रस मिलता है वह वहां रहते हैं और अब इन्हें सबने रस विहीन कर दिया है. संजय निषाद ने आरोप लगाया कि स्वामी प्रसाद मौर्य बसपा में रहे जब तक वहां रस था, लेकिन जब बसपा से रस खत्म हो गया तो वह भाग कर बीजेपी में आ गए, जब बीजेपी ने इनका रस खत्म कर दिया तो वहां से सपा में चले गए और अब सपा ने भी इनका रस खत्म कर दिया है. 

उन्होंने कहा कि ये रस विहीन नेता हैं, जहां इन्हें रस मिलता है वहां ये बोलते हैं अब जनता ने इनका रस निकाल दिया है ये रस विहीन हो गए हैं तो अब इनकी बातों पर क्या यकीन करें.  

विपक्ष को पाकिस्तान के प्रवक्ता की नियुक्ति ले लेनी चाहिए

वहीं कांग्रेस नेता जयराम रमेश के अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिफ मुनीर को लंच पर बुलाने के सवाल पर भारत सरकार की विदेश नीति को लेकर उठाए गए सवालों पर संजय निषाद ने विपक्ष पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता इस समय विदेशी ताकतों के पॉलिटिकल स्पीकर के रूप में काम कर रहे है. उन्होंने कहा कि विपक्ष को पाकिस्तान के प्रवक्ता की नियुक्ति ले लेनी चाहिए और भारत से मुक्ति ले लेनी चाहिए.

जयराम रमेश का बयान भारत की छवि को खराब करने वाला

कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जयराम रमेश का बयान भारत की छवि को खराब करने वाला है. संजय निषाद ने अपने बयान में कहा कि विपक्षी नेताओं को अपने देश के प्रति जिम्मेदार होना चाहिए और विदेशी ताकतों के इशारे पर नहीं चलना चाहिए, उन्होंने कहा कि भारत की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए हमें एकजुट होना होगा. संजय निषाद मुरादाबाद में मत्स्य उत्पादन बढ़ाने हेतु मण्डलीय संगोष्ठी प्रबुद्ध युवा पालक संवाद कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने मुरादाबाद पहुंचे थे. 

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments