लखनऊ, 15 जून — केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज राजधानी लखनऊ पहुंचे जहां उन्होंने डिफेंस एक्सपो मैदान में आयोजित समारोह में उत्तर प्रदेश पुलिस के 60,244 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
गृह मंत्री ने नव नियुक्त सिपाहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि, “आज यूपी पुलिस में भर्ती पूरी तरह पारदर्शी है। न कोई सिफारिश, न पर्ची, न खर्ची—सिर्फ योग्यता के आधार पर चयन हुआ है।”
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
अमित शाह ने बताया कि इस भर्ती में 12,000 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा, “महिलाओं को आरक्षण के माध्यम से आगे लाया गया है और यूपी सरकार ने इसे पूरी तरह लागू किया है।”अमृतकाल’ में सेवा का अवसरगृह मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “अमृतकाल” के विचार को दोहराते हुए कहा, “आप सभी युवा अमृतकाल में यूपी पुलिस का हिस्सा बन रहे हैं। गरीब और वंचितों को आपके भीतर मसीहा दिखना चाहिए।”राष्ट्रीय उपलब्धियों का उल्लेखशाह ने देश की प्रगति का उल्लेख करते हुए कहा,”भारत अर्थव्यवस्था में 11वें स्थान से चौथे स्थान पर पहुंचा है, और 2027 तक हम तीसरे स्थान पर होंगे।”
“25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं।””नक्सल प्रभावित जिलों की संख्या 11 से घटकर 3 रह गई है। 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।”सुरक्षा व्यवस्था का बदला चेहराउन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश और खासकर उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। “एक समय यूपी को दंगों का गढ़ माना जाता था, आज वह दंगा मुक्त हो चुका है। अब अपराधियों को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं मिलता।” तकनीकी सशक्तिकरण और कानून सुधार
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
