back to top
Tuesday, September 1, 2026
29 C
Lucknow
HomeEntertainmentUP BEd Result 2025 Out Live: यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित,...

UP BEd Result 2025 Out Live: यूपी बीएड परीक्षा का परिणाम घोषित, सूरज पटेल बने टॉपर; डाउनलोड करें रैंक कार्ड

UP Bed JEE 2025 declared: उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। यह परीक्षा बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी, झांसी की ओर से 1 जून को आयोजित की गई थी। 

UP B.Ed Result 2025: देखें टॉप-10 टॉपर्स लिस्ट

इस बार टॉप पर रहे मिर्जापुर के सूरज कुमार पटेल, जिन्होंने साइंस स्ट्रीम से 362.66 अंक हासिल किए हैं। दूसरे स्थान पर रहीं भदोही की शीबा परवीन, तीसरे स्थान पर जौनपुर की शिवांगी यादव रहीं।

रैंकनामजिला
1सूरज कुमार पटेलमिर्जापुर
2शीबा परवीनभदोही
3शिवांगी यादवजौनपुर
4प्रद्युम्न सिंह यादवमऊ
5रोशन रंजनअररिया (बिहार)
6अजीत शर्माशाहजहांपुर
7विप्रष्ठ त्यागीमेरठ
8विवेक शुक्लाउन्नाव
9मनीष मिश्राअलीगढ़
10विवेक कुमार पटेलवाराणसी

UP BEd Result 2025 Out: यूपी बी.एड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम मंगलवार, 17 जून को घोषित कर दिया गया है। राजधानी लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और राज्य मंत्री रजनी तिवारी संयुक्त रूप से इस परिणाम को जारी किया। उम्मीदवार रोल नंबर और लॉगिन डिटेल के जरिए अपना परिणाम देख सकते हैं। 

UP BEd Entrance Exam Result: रिजल्ट के बाद शुरू होगी काउंसलिंग प्रक्रिया

यूपी बीएड जेईई एक एंट्रेंस एग्जाम है, जिसके जरिए उत्तर प्रदेश के विभिन्न कॉलेजों में बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी.एड) प्रोग्राम में प्रवेश दिया जाता है। परिणाम घोषित होने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी, जिसका शेड्यूल बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया जाएगा। काउंसलिंग के दौरान उम्मीदवार की रैंक, श्रेणी, सीटों की उपलब्धता और उनकी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए कॉलेजों का आवंटन किया जाएगा। एडमिशन केवल उन्हीं कॉलेजों में मिलेगा जो इस परीक्षा से संबद्ध हैं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments