back to top
Thursday, May 7, 2026
23 C
Lucknow
Homeखेल का तूफान (Sports)लीड्स टेस्ट में पंत का गुस्सा वायरल, अंपायर से बहस और बॉल...

लीड्स टेस्ट में पंत का गुस्सा वायरल, अंपायर से बहस और बॉल फेंकने पर बवाल

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच लीड्स के मैदान खेला जा रहा है। वहीं दोनों टीमों के बीच दूसरा टेस्ट मैच 02 जुलाई से एजबेस्टन में खेला जाएगा। दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के उपकप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

आपको बता दें, पंत के ऊपर अंपायर से भिड़ने और उनसे बहस बाजी करने के मामले पर बैन लग सकता है। तो आइए आपको बताते है आखिर क्या है पूरा माजरा…..

दरअसल भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय उपकप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) अपने बर्ताव को लेकर सुर्खियों में बने हुए है। आपको बता दें, तीसरे दिन के मैच के दौरान पंत बॉल बदलना चाहते थे, लेकिन अंपायर ने बॉल बदलने से इनकार कर दिया। जिसके बाद पंत अंपायर से ही भिड़ गए।

भारतीय टीम के उपकप्तान की अंपायर से काफी देर बहस हुई, जिसके बाद पंत ने गुस्से में आकर अंपायर के सामने ही गेंद को जमीन पर पटक दिया। पंत का यह बर्ताव उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आईसीसी के दो नियमों का उल्लंघन करने के चलते विकेटकीपर बल्लेबाज को कड़ी सजा मिल सकती है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

क्या कहते है नियम

अंपायर से मैदान पर भिड़ने की वजह से ऋषभ पंत (Rishabh Pant) को दो नियमों का उल्लंघन करने की सजा मिल सकती है। आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.8 के लेवल 1 के तहत पंत को अंपायर के फैसले का विरोध करने का दोषी माना जा सकता है। इसके साथ ही उन्हें क्लॉज (a) और क्लॉज (h) के तहत अंपायर के फैसले पर लंबी बातचीत करने का भी दोषी माना जा सकता है।

भारतीय उपकप्तान को कॉड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.9 का उल्लंघन करने का भी दोषी माना जा सकता है। पंत ने गुस्से में अंपायर के पास ही गेंद को फेंक दिया था, जिसकी उन्हें सख्त सजा मिल सकती है। और उनपर बैन भी लग सकता है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments