back to top
Thursday, March 5, 2026
24.2 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)"ग्रीनवेव की ओर उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव में लगेगा आबादी से ज्यादा...

“ग्रीनवेव की ओर उत्तर प्रदेश: वन महोत्सव में लगेगा आबादी से ज्यादा पौधों का लक्ष्य”

LUCKNOW। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जुलाई में आयोजित होने जा रहे वन महोत्सव-2025 को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने इस अभियान को जनांदोलन का रूप देने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने अभियान का लोगो जारी करते हुए कहा कि इस वर्ष एक दिन में प्रदेश की कुल जनसंख्या से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान की थीम “एक पेड़ मां के नाम” रखी गई है।

सीएम योगी ने बताया कि 2017 से 2024 के बीच प्रदेश में 204.92 करोड़ पौधे लगाए गए हैं। भारतीय वन सर्वेक्षण, देहरादून की रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में हरित आवरण में 3 लाख एकड़ की वृद्धि दर्ज की गई है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि वन महोत्सव की अवधि में जन्मे हर नवजात शिशु को ‘ग्रीन गोल्ड सर्टिफिकेट’ दिया जाए और उनके अभिभावकों को एक पौधा भेंट किया जाए। इस बार 35 करोड़ पौधे रोपे जाने हैं। सभी पौधों की जियो टैगिंग और फेंसिंग की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।

विभागों की जिम्मेदारी और पौधों की उपलब्धता

वन विभाग: 12.60 करोड़ पौधे

अन्य विभाग: 22.40 करोड़ पौधे

कुल पौधशालाएं: 2,586

तैयार पौधे: 52.43 करोड़

विशेष निर्देश और लक्ष्य

प्रोजेक्ट अलंकार के तहत सभी स्कूलों में पौधरोपण

मेडिकल कॉलेजों व अस्पतालों में सहजन व छायादार पेड़

गो-आश्रय स्थलों पर नीम, पीपल, पाकड़ जैसे पौधे

औद्योगिक परिसरों और एक्सप्रेसवे किनारों पर हरित पट्टी

पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से एक पौधा लगवाना

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

नदियों और जलस्रोतों का संरक्षण

सीएम ने कहा कि नदियों का चैनलाइजेशन हो और उनके दोनों तटों पर पौधरोपण किया जाए। तालाबों के किनारे भी हरियाली सुनिश्चित की जाए। साथ ही, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, वाद-विवाद, प्रभात फेरी और फोटोग्राफी प्रतियोगिताएं आयोजित कर अभियान को जनजागरण का रूप दिया जाए।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments