back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)"भाजपा शिक्षा और सामाजिक न्याय की दुश्मन है, 15 अगस्त को बंद...

“भाजपा शिक्षा और सामाजिक न्याय की दुश्मन है, 15 अगस्त को बंद हो रहे स्कूलों में मनाएंगे स्वतंत्रता दिवस: अखिलेश यादव”

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है। उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगा किया है ताकि गरीब परिवारों के लिए बच्चों को पढ़ाना मुश्किल हो जाए। रोटी और रोजगार के अभाव में लाखों बच्चे पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं। भाजपा सरकार की कारगुजारियों पर पर्दा डालने के लिए जरूरी है कि जनता अज्ञान में बनी रहे।

अखिलेश यादव रविवार को लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने घोषणा की कि भाजपा की शिक्षा विरोधी नीति के विरोध में समाजवादी पार्टी 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस उन गांवों में मनाएगी जहां स्कूलों को बंद किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में लगभग 5,000 प्राथमिक स्कूलों को बंद करने का फैसला लिया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक न्याय के विरुद्ध है। समाजवादी पार्टी समता और समानता पर आधारित राज्य की स्थापना के लिए प्रतिबद्ध है। जातीय जनगणना के ज़रिए सभी को उनकी आबादी के अनुसार हक़ मिलना चाहिए, लेकिन भाजपा आधे-अधूरे मन से यह प्रक्रिया अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पिछड़ों, दलितों, गरीबों और अल्पसंख्यकों को उनका हक़ नहीं देना चाहती और आरक्षण खत्म करने की साजिश रच रही है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

श्री यादव ने कहा कि भाजपा जनता को शिक्षित नहीं होने देना चाहती क्योंकि जब लोग जागरूक होंगे, तो उनकी नकारात्मक नीतियों और पीडीए (पिछड़े, दलित, अल्पसंख्यक) विरोधी सोच को पहचान लेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आगाह किया कि भाजपा नफरत और विभाजन की राजनीति कर रही है और इससे सावधान रहने की ज़रूरत है।

बिहार में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को लेकर श्री यादव ने कहा कि चुनाव आयोग वहां मतदाताओं की मनमानी तरीके से छंटनी कर रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि जल्द ही उत्तर प्रदेश में भी ऐसा ही प्रयास हो सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे मतदाता सूची में गड़बड़ी रोकने के लिए सतर्क रहें।

भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए श्री यादव ने कहा कि पूर्वांचल और बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया, जिससे सड़कें धंसने लगी हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी सरकार बनने पर इन सड़कों को दोबारा मानकों के अनुसार बनाया जाएगा। समाजवादी सरकार के दौरान हुए विकास कार्य आज भी अपनी गुणवत्ता के लिए मिसाल हैं, जबकि भाजपा सरकार के निर्माण कार्यों पर लगातार सवाल उठते रहे हैं।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार एक भी यूनिट बिजली उत्पादन नहीं बढ़ा सकी। जहां इस बार आम महोत्सव हुआ, वह अवध शिल्प ग्राम समाजवादी सरकार की देन है। भाजपा सरकार धोखे की राजनीति करती रही है।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी, सांसद सनातन पांडेय, विधायक राहुल लोधी, पूर्व सांसद बालकुमार पटेल, अरविंद कुमार सिंह, लल्लन यादव, काशीनाथ यादव, रामवृक्ष सिंह, वासुदेव यादव, अमीक जामेई, विकास यादव और कई अन्य वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments