back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ समेत जिलों-जिलों में लोक नायक जय प्रकाश...

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ समेत जिलों-जिलों में लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनायी गयी

समाजवादी पार्टी प्रदेश मुख्यालय लखनऊ समेत जिलों-जिलों में लोक नायक जय प्रकाश नारायण की जयंती मनायी गयी। पार्टी मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव ने कहा कि आज हम सभी लोग लोक नायक जय प्रकाश जी को उनकी जयंती पर याद कर रहे हैं। समाजवादी सरकार ने जयप्रकाश जी के नाम पर जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल केन्द्र (जेपीएनआईसी) सोशलिस्ट म्यूजियम बनाया। भाजपा सरकार ने जेपीएनआईसी को बर्बाद कर दिया। इसकी दुर्दशा कर दी है। सरकार इसे बेचना चाहती है। समाजवादियों ने संकल्प लिया है कि भाजपा सरकार चाहे जितना छिपाए और पुलिस लगाकर चाहे जितना रोके हम लोग जेपीएनआईसी नहीं बिकने देंगे। समाजवादी सरकार में इस म्यूजियम को और अच्छा बनाएंगे। उन्हांेने कहा कि जेपीएनआईसी से समाजवादियों का राजनीतिक और भावनात्मक लगाव है। जब इसका शिलान्यास हुआ था, तब नेताजी मुलायम सिंह यादव, जार्ज फर्नांडीज और समाजवादी पार्टी के बहुत बड़े-बड़े नेता मौजूद थे। भाजपा सरकार ने इसे बर्बाद करने के साथ ही छिपा दिया है, जिसमें देश की जनता इसे देख न पाए।
श्री अखिलेश यादव ने कहा कि जयप्रकाश नारायण जी ने सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन लाने तथा समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने के लिए अपना पूरा जीवन न्यौछावर कर दिया। उन्होंने सामाजिक और राजनीतिक दिशा को बदलने का काम किया। जय प्रकाश जी आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों से लड़े, उसके बाद की सरकारों में जो बुराई आयी उसके खिलाफ भी संघर्ष किया और सरकार को जगाने का काम किया। उस समय की सरकार समझती थी कि वह नहीं हटेगी लेकिन जयप्रकाश जी के सम्पूर्ण क्रांति के आह्वान ने सरकार को हटा दिया। आज भी देश को जेपी के रास्ते की जरूरत है। देश तभी खुशहाल होगा, जब समाजवादी मूल्यों से चलेगा।

अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों को विरासत में जो-जो चीजें मिली हैं, हम उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेते हैं। हम लोग जयप्रकाश जी की तरह जनता को जगाकर इस तानाशाही और अत्याचारी सरकार को हटा देंगे।
श्री यादव ने कहा कि जय प्रकाश जी ने सम्पूर्ण क्रांति का जो नारा दिया वह आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी पार्टी जमीन पर जितना काम करेगी लड़ाई उतना कामयाब होगी। इसलिए समाजवादी लोग जमीन पर संघर्ष करें और जनता को जागरूक करें।
इस अवसर पर एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों का सिद्धांत नहीं बदला है। सिद्धांत कभी नहीं बदलता है। जिन कारणों को लेकर जेपी को उस उम्र में बीमारी की हालत में जनता के बीच आना पड़ा, नौजवानों की बात को रखना पड़ा और सम्पूर्णक्रांति का आह्वान करना पड़ा वही परिस्थितियां आज भी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार नाकाम है। सरकार जनता से दूर जा रही है। पिछड़ो, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। जातीय आधार पर भेदभाव हो रहा है। जाति सूचक शब्दों को बोलकर पीड़ा पहुंचाई जा रही है। हाल ही में रायबरेली में वाल्मीकि समाज के नौजवान के साथ जो घटना हुई ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही है। पासी समाज के व्यक्ति के साथ घटना हुई है। सरकार हिंसा के रास्ते पर चल रही है। सरकार के काम करने के तरीके के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। भाजपा सरकार कानून के हिसाब से नहीं चल रही है। न्यायालय को नहीं मान रही है। जब मुख्यमंत्री जी की सोच ही बुलडोजर जैसी होगी तो जनता को न्याय कैसे मिलेगा। हम लोग जेपी के सिद्धांतों और उनके रास्ते पर चलते हुए किसानों, नौजवानों, छात्रों, मजदूरों आम जनता से भाजपा सरकार को हटाने का आह्वान करते है। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण जी को समर्पित जेपीएनआईसी जैसा अन्य म्यूजियम और स्मारक पूरे देश में कहीं नहीं है। हम लोग इसे देखना और माल्यार्पण करना चाहते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सब कुछ बर्बाद कर दिया। भाजपा बिहार में जेपी के नाम पर किस मुंह से वोट मांगेगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि जाति के आधार पर भेदभाव के चलते हरियाणा में आईपीएस अधिकारी ने आत्महत्या कर ली और जाति के आधार पर मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंका जा रहा है, यह गंभीर विषय है। जूता फेंकने वाला कह रहा है कि वह गोल्ड मेडिलिस्ट है तो देश के लिए इससे खराब बात और कोई नहीं हो सकती है। भाजपा सरकार सभी संस्थाओं को बर्बाद कर रही है। किसी को न्याय नहीं मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग पीडीए से घबराए हुए हैं। भाजपा जातीय समीकरण को अपनी होशियारी और इंजीनियरिंग कहती है। जब उसी से हारने लगती है तो हाईकोर्ट भागते है। भाजपा जो जातिवादी व्यवस्था लागू करती है, उससे बचने के लिए चुनावी मैनेजमेंट और अर्थमेटिक शब्दों का प्रयोग करती है।
श्री यादव ने कहा कि न्याय के राज की स्थापना के लिए जो आंदोलन बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर, डॉ. लोहिया, जयप्रकाश जी और नेता जी ने आगे बढ़ाया उसी पर चलते हुए हम पीडीए सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेंगे।

तलिबान को लेकर एक सवाल के जवाब में श्री अखिलेश यादव ने कहा कि मामला विदेश नीति का है। हमारे विदेश मंत्री तालिबान के विदेश मंत्री का स्वागत कर रहे है। उनके साथ बातचीत हो रही हैं लेकिन यहां मुख्यमंत्री जी तालिबान के बारे में क्या कहते हैं? मुख्यमंत्री जी भी तालिबान के बारे में कुछ बोल रहे थे।
श्री यादव ने कहा कि बिहार चुनाव में जहां-जहां बुलाया जाएगा हम प्रचार के लिए जाएंगे। हम चाहते हैं महिलाओं को अधिकार मिले। आधी आबादी के विकास के बिना कोई समाज खुशहाल नहीं हो सकता है। भाजपा सरकार ने तो आरक्षण ही नहीं लागू किया।
श्री अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये, पुलिस की भारी बेरिकेडिंग और सभी अवरोधों को पार कर जेपीएनआईसी के अंदर पहुंचकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने समाजवादी टोपी लगाने के लिए समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विनीत कुशवाहा और युवा साथी अमर यादव को सम्मानित किया।

आज के कार्यक्रम में राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद सनातन पाण्डेय, एसपी सिंह पटेल, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा एवं वीरेन्द्र यादव, पूर्व सांसद अरविन्द कुमार सिंह ने भी माल्यार्पण किया।
इनके अतिरिक्त पूर्व एमएलसी श्रीमती कांति सिंह, श्याम किशोर, डॉ. राजपाल कश्यप, शशांक यादव एवं आरिफ अनवर हाशमी एवं रामबृक्ष सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिक्षक सभा प्रो0 बी. पाण्डेय, प्रकोष्ठ अध्यक्षगण राम करन निर्मल, मोहम्मद फहद, व्यासजी गोंड, सिद्धार्थ सिंह, विनीत कुशवाहा, अनीस राजा, पायल सिंह, अभिषेक यादव, राष्ट्रीय सचिव हाजी इरफान अंसारी, मनोज यादव पैनलिस्ट, विनीत यादव, अमित यादव, अमर यादव, दीपू श्रीवास्तव, डॉ.सुरभि शुक्ला, विकास यादव धीरज, अवलेश सिंह, इंजी. अरविन्द यादव, हाजी इशहाक सिद्दीकी, प्रदीप सिंह पन्नू, अमर सिंह, डॉ. अभिषेक सिंह, वंदना चतुर्वेदी, दिलीप कमलापुरी, रूबी खां, परवीन जैदी, दीपू श्रीवास्तव, मनीषा शाहा ने भी जयप्रकाश नारायण जी को पुष्पांजलि दी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments