back to top
Tuesday, September 1, 2026
30 C
Lucknow
Homeधर्म और आस्था(Dharma-Karma)अयोध्या तैयार दीपोत्सव के महा पर्व के लिए: रामनगरी में जगमगाएंगे 26...

अयोध्या तैयार दीपोत्सव के महा पर्व के लिए: रामनगरी में जगमगाएंगे 26 लाख दीप

अयोध्या में दीपोत्सव को लेकर इस बार भव्य तैयारियां चल रही हैं। प्रभु श्रीराम के अयोध्या आगमन की खुशी में पूरा नगर दीपों की रौशनी में नहाएगा। 19 अक्टूबर को होने वाले 9वें दीपोत्सव में राम की पैड़ी सहित 56 घाटों पर 26 लाख 11 हजार 101 दीप प्रज्ज्वलित कर एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा।

रामनगरी को सजाने-संवारने की जिम्मेदारी नगर निगम ने अपने कंधों पर ली है। रामपथ, भक्ति पथ और धर्मपथ की रेलिंग को फूलों की मालाओं से सजाया जाएगा। गुप्तार घाट और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी दीप प्रज्ज्वलित होंगे, जिससे संपूर्ण अयोध्या दीपों की ज्योति से आलोकित दिखाई देगी।

हर वार्ड को रोशन करने के लिए पार्षदों को अपने-अपने क्षेत्रों में 1500 दीप वितरित करने का दायित्व सौंपा गया है। नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के अनुसार, शहर को निर्मल और आकर्षक बनाए रखने के लिए 1500 से अधिक सफाई कर्मियों की टीम मैदान में उतारी गई है, जिनकी निगरानी 54 सुपरवाइजर्स कर रहे हैं।

स्वच्छता अभियान के तहत मेला क्षेत्र में चूना छिड़काव, एंटी-लार्वा दवा का उपयोग और फॉगिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। साथ ही, रामपथ, धर्मपथ और भक्ति पथ के फुटपाथों की धुलाई और साफ-सफाई भी निरंतर जारी है।अयोध्या इस बार दीपोत्सव के अवसर पर न सिर्फ दीपों की जगमगाहट में डूबी होगी, बल्कि स्वच्छता, सुंदरता और सांस्कृतिक आभा का अद्भुत संगम भी देखने को मिलेगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments