back to top
Tuesday, September 1, 2026
29 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)प्रधानमंत्री मोदी 15 से 17 अप्रैल के बीच कर सकते हैं भूमिगत...

प्रधानमंत्री मोदी 15 से 17 अप्रैल के बीच कर सकते हैं भूमिगत मेट्रो सेवा का उद्घाटन, चुन्नीगंज में हो सकती है सभा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 17 अप्रैल के बीच शहर में भूमिगत मेट्रो सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के अधिकारियों को प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके संकेत मिल चुके हैं, जिसके बाद मेट्रो प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 से 17 अप्रैल के बीच शहर में भूमिगत मेट्रो सेवा का उद्घाटन कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) के अधिकारियों को प्रधानमंत्री कार्यालय से इसके संकेत मिल चुके हैं, जिसके बाद मेट्रो प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।

सूत्रों के अनुसार, मेट्रो को सोमवार या मंगलवार तक मेट्रो रेल सुरक्षा आयुक्त से अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) मिलने की संभावना है। सुरक्षा आयुक्त जनक कुमार गर्ग ने हाल ही में निरीक्षण किया था, उसी समय यह संकेत मिल गया था कि प्रधानमंत्री 15 अप्रैल के आसपास उद्घाटन कर सकते हैं।

पहले ऐसा माना जा रहा था कि प्रधानमंत्री वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे, लेकिन अब यह संभावना मजबूत हो गई है कि वह स्वयं शहर आकर इस सेवा का शुभारंभ करेंगे।

सभा के लिए चुन्नीगंज मैदान उपयुक्त
प्रधानमंत्री की प्रस्तावित सभा के लिए चुन्नीगंज स्थित जीआईसी मैदान को उपयुक्त माना जा रहा है। सभा के बाद वहीं पास के चुन्नीगंज स्टेशन से मेट्रो सेवा का उद्घाटन संभव है। इसके साथ ही मेट्रो प्रशासन प्रधानमंत्री को भूमिगत मेट्रो से सेंट्रल स्टेशन तक ले जाने की योजना पर भी काम कर रहा है।

इस योजना को देखते हुए सेंट्रल स्टेशन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। स्टेशन के रैंप को सजाया जा रहा है, और आस-पास रेलवे निर्माण कार्यों को छिपाने के लिए व्यू-कटर लगाए जा रहे हैं।

मेट्रो के जनसंपर्क अधिकारी पंचानन मिश्रा ने बताया कि 15 से 17 अप्रैल के बीच प्रधानमंत्री के संभावित दौरे को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक कार्यों को गति दी जा रही है। उद्घाटन अब वर्चुअल न होकर शहर में प्रधानमंत्री की मौजूदगी में होने की पूरी तैयारी की जा रही है।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments