back to top
Saturday, May 9, 2026
29 C
Lucknow
Homeखेल का तूफान (Sports)चोट से उबरे जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस से जुड़े, RCB के खिलाफ...

चोट से उबरे जसप्रीत बुमराह मुंबई इंडियंस से जुड़े, RCB के खिलाफ मैच में दिखेंगे एक्शन में

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को एक बड़ी राहत मिली है। टीम में शामिल दुनिया के सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह चोट से उबरकर मैदान में वापसी को तैयार हैं। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि बुमराह टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह आगामी मैचों के लिए उपलब्ध हैं।

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस को एक बड़ी राहत मिली है। टीम में शामिल दुनिया के सबसे खतरनाक तेज़ गेंदबाजों में से एक जसप्रीत बुमराह चोट से उबरकर मैदान में वापसी को तैयार हैं। मुंबई इंडियंस ने आधिकारिक तौर पर जानकारी दी है कि बुमराह टीम के साथ जुड़ गए हैं और वह आगामी मैचों के लिए उपलब्ध हैं।

मुंबई इंडियंस का अगला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ 7 अप्रैल को वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा, और ऐसे में बुमराह की वापसी टीम के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (BGT) के पांचवें टेस्ट में चोटिल हो गए थे, जिसके चलते वह चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी नहीं खेल पाए थे। उनकी फिटनेस को लेकर आईपीएल में खेलने पर संदेह बना हुआ था, लेकिन अब वह पूरी तरह फिट हैं और मैदान में लौटने के लिए तैयार हैं।

मुंबई इंडियंस ने बुमराह की वापसी को लेकर एक खास वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्हें एक शेर के रूप में दर्शाया गया है। टीम ने कैप्शन दिया: “The Lion is Back” – यह वीडियो फैंस के बीच काफी वायरल हो रहा है और बुमराह की वापसी का उत्साह चारों ओर देखने को मिल रहा है।

हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि RCB के खिलाफ बड़े मुकाबले से पहले बुमराह एक प्रैक्टिस मैच खेल सकते हैं ताकि मैच फिटनेस को परखा जा सके।

इस सीज़न में अब तक मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम ने अपने शुरुआती दो मैच गंवाए, फिर तीसरे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया, लेकिन चौथे मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स से फिर हार का सामना करना पड़ा। टीम फिलहाल अंक तालिका में 10वें स्थान पर है और ऐसे में बुमराह की वापसी टीम को नई ऊर्जा और धार दे सकती है।

फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं जब जसप्रीत बुमराह एक बार फिर मुंबई इंडियंस की नीली जर्सी पहनकर मैदान में कहर बरपाते नजर आएंगे।

Viaipl
Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments