back to top
Thursday, May 14, 2026
27 C
Lucknow
HomeUncategorizedकौशल की दौड़ में यूपी सबसे आगे: गणित, कंप्यूटर और क्रिटिकल थिंकिंग...

कौशल की दौड़ में यूपी सबसे आगे: गणित, कंप्यूटर और क्रिटिकल थिंकिंग में नंबर वन, अंग्रेज़ी में पिछड़ा

लखनऊ। इंडिया स्किल्स रिपोर्ट-2025 में उत्तर प्रदेश (यूपी) के युवाओं ने देशभर में अपने कौशल का परचम लहराया है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूपी के 80 फीसदी युवा गणितीय कौशल और कंप्यूटर दक्षता में पूरे देश में पहले स्थान पर हैं। आलोचनात्मक सोच (क्रिटिकल थिंकिंग) में भी यूपी शीर्ष पर है। हालांकि, अंग्रेजी दक्षता में यूपी तीसरे स्थान पर रहा, जहां महाराष्ट्र पहले और कर्नाटक दूसरे स्थान पर हैं।

ईटीएस व्हीबॉक्स द्वारा जारी इस रिपोर्ट में पहली बार राज्यों की कौशल क्षमताओं का विश्लेषण किया गया है। यह रिपोर्ट ग्लोबल एम्प्लॉयबिलिटी टेस्ट (गेट) के आधार पर तैयार की गई है, जो कि एक अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त मूल्यांकन प्रणाली है।

गणित और कंप्यूटर स्किल में बाज़ी मारी

गणितीय कौशल में यूपी ने आंध्र प्रदेश को पीछे छोड़ते हुए पहला स्थान हासिल किया है। मध्य प्रदेश, पंजाब और तेलंगाना क्रमशः तीसरे, चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। कंप्यूटर स्किल्स के मामले में भी यूपी के युवाओं ने देशभर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।

क्रिटिकल थिंकिंग में भी यूपी नंबर वन

क्रिटिकल थिंकिंग यानी आलोचनात्मक सोच में भी यूपी के युवा सबसे आगे हैं। इस श्रेणी में राजस्थान दूसरे और मध्य प्रदेश तीसरे स्थान पर है।

रोजगार संसाधनों और इंटर्नशिप के मामले में भी आगे

रोजगार संसाधनों की उपलब्धता के मामले में यूपी 18 से 25 वर्ष की आयु वर्ग में देश में पहले स्थान पर है, जबकि 26 से 29 वर्ष की श्रेणी में तीसरे स्थान पर है। इंटर्नशिप के इच्छुक युवाओं की पसंद में यूपी, तमिलनाडु के बाद दूसरे स्थान पर है।

रोजगार के मामले में छठे स्थान पर

हालांकि कुल रोजगार उपलब्ध कराने की सूची में यूपी छठे स्थान पर है। इस श्रेणी में महाराष्ट्र 84% के साथ पहले स्थान पर है, इसके बाद दिल्ली (78%), कर्नाटक (75%), आंध्र प्रदेश (72%) और केरल (71%) हैं। यूपी 70% के साथ छठे स्थान पर रहते हुए गुजरात, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों को पीछे छोड़ चुका है।

लखनऊ बना प्रमुख रोजगार केंद्र

सबसे अधिक रोजगार देने वाले शहरों की सूची में लखनऊ ने भी जगह बनाई है। पुणे, बंगलौर, मुंबई, दिल्ली, त्रिशूर, हैदराबाद और गुंटूर जैसे प्रमुख शहरों के साथ अब लखनऊ भी इस सूची में शामिल हो गया है।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments