back to top
Monday, August 31, 2026
29 C
Lucknow
Homeखेल का तूफान (Sports)रोहित का आखिरी वनडे? लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच होगा बड़ा फैसला!

रोहित का आखिरी वनडे? लॉर्ड्स में भारत-इंग्लैंड के बीच होगा बड़ा फैसला!

इंग्लैंड ने दूसरे वनडे मुकाबले में भारत को 4 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है। अब सीरीज का फैसला रविवार को क्रिकेट के ऐतिहासिक मैदान लॉर्ड्स पर होगा, जहां दोनों टीमें ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगी। टीम इंडिया के सामने जहां टी20 सीरीज की हार का बदला लेने और वनडे सीरीज अपने नाम करने की चुनौती होगी, वहीं इंग्लैंड घरेलू मैदान पर शानदार जीत के साथ सीरीज खत्म करना चाहेगा।

लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा और निर्णायक मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा, जबकि 3 बजे टॉस होगा। टॉस के बाद दोनों कप्तान अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगे और इसी से साफ होगा कि कौन सी टीम किस रणनीति के साथ मैदान में उतर रही है।

इस मुकाबले से पहले सबसे ज्यादा चर्चा भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को लेकर हो रही है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दोनों वनडे मैचों में रोहित का बल्ला खामोश रहा, जिसके बाद उनके भविष्य को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि चयन समिति और टीम मैनेजमेंट ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप की योजनाओं को लेकर रोहित को लेकर अपनी सोच साफ कर दी है।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह तक कहा जा रहा है कि लॉर्ड्स में होने वाला तीसरा वनडे रोहित शर्मा के करियर का आखिरी मुकाबला साबित हो सकता है। हालांकि, इन खबरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और टीम मैनेजमेंट की ओर से ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है। लेकिन लगातार खराब फॉर्म के कारण क्रिकेट जगत में चर्चाएं जरूर तेज हो गई हैं।

वहीं भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने रोहित शर्मा को लेकर चल रही इन अटकलों को ज्यादा महत्व नहीं दिया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे अनुभवी और बड़े खिलाड़ी पर किसी तरह का दबाव नहीं होता। शुरुआती मैचों में रन नहीं बनना खेल का हिस्सा है, लेकिन इससे उनकी क्षमता पर सवाल नहीं उठाए जा सकते।

अब सारी निगाहें लॉर्ड्स के मैदान पर टिक गई हैं, जहां रोहित शर्मा के पास अपने आलोचकों को बल्ले से जवाब देने का मौका होगा। एक बड़ी पारी न सिर्फ भारत को सीरीज जिताने में मदद कर सकती है, बल्कि उनके भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं को भी शांत कर सकती है।

दूसरी तरफ इंग्लैंड की टीम आत्मविश्वास से भरी हुई है। दूसरे वनडे में जीत हासिल करने के बाद मेजबान टीम के हौसले बुलंद हैं और वह इस मौके को हाथ से जाने नहीं देना चाहेगी। ऐसे में लॉर्ड्स का मुकाबला सिर्फ सीरीज का फैसला नहीं करेगा, बल्कि रोहित शर्मा के भविष्य को लेकर चल रही बहस को भी नई दिशा दे सकता है।

written by :- Anjali Mishra

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments