back to top
Wednesday, May 6, 2026
32 C
Lucknow
HomeGovernmentउत्तर प्रदेश आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, निर्यात नीति से ब्रांड...

उत्तर प्रदेश आतंकी हमले के बाद हाई अलर्ट, निर्यात नीति से ब्रांड यूपी को बढ़ावा

LUCKNOW-डीजीपी प्रशांत कुमार ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने आशंका जताई कि कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की साजिश रच सकते हैं। पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने, धार्मिक स्थलों, महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, कश्मीरी छात्रों और दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया है।

डीजीपी ने नेपाल और अंतरराज्यीय सीमाओं पर पुलिस व प्रशासनिक समन्वय के साथ प्रभावी चेकिंग के आदेश दिए। महराजगंज, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, खीरी, पीलीभीत, बहराइच और बलरामपुर में एसएसबी के सहयोग से चेक पोस्टों पर सतर्कता बढ़ाई जाएगी। टोल प्लाजा पर निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन से नजर, धार्मिक स्थलों पर आपत्तिजनक सामग्री पर रोक और महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

होटल, धर्मशाला, गेस्टहाउस और नए किरायेदारों का शत-प्रतिशत सत्यापन अनिवार्य किया गया है। कट्टरपंथी और असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की सतर्क मॉनिटरिंग के निर्देश हैं।केंद्र सरकार के निर्देश पर शॉर्ट टर्म वीजा वाले लगभग 50 पाकिस्तानी नागरिकों को एलआईयू के माध्यम से वापस भेजा गया है। एक महिला को 30 अप्रैल को भेजा जाएगा

योगी सरकार अमेरिका-चीन टैरिफ वार को अवसर में बदलने की तैयारी कर रही है। नई निर्यात नीति में इन्वेस्ट यूपी को और प्रभावी व पारदर्शी बनाया जाएगा। ब्रांड यूपी के प्रचार-प्रसार के लिए निर्यात संवर्धन कोष स्थापित होगा। एमएसएमई सेक्टर के लिए यह टैरिफ वार सुनहरा अवसर हो सकता है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रोजमर्रा के सामानों के निर्यात में चीन की हिस्सेदारी 72% है, जबकि भारत की मात्र 2%। ये उत्पाद मुख्य रूप से एमएसएमई इकाइयों में बनते हैं।’एक जिला-एक उत्पाद’ योजना के बाद यूपी का निर्यात 88,967 करोड़ रुपये से बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है। सरकार का लक्ष्य 2030 तक इसे तीन गुना करने का है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments