back to top
Thursday, March 5, 2026
24.2 C
Lucknow
Homeखेल का तूफान (Sports)बीसीसीआई ने अमय खुरासिया को दी बड़ी जिम्मेदारी

बीसीसीआई ने अमय खुरासिया को दी बड़ी जिम्मेदारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इंदौर के पूर्व क्रिकेटर अमय खुरासिया को शेष भारत टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया है। राष्ट्रीय स्तर पर यह अहम भूमिका पाने वाले खुरासिया मध्य प्रदेश के पहले प्रशिक्षक बन गए हैं।


अमय खुरासिया का क्रिकेट सफर

अमय खुरासिया ने 30 मार्च 1999 को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उनका आखिरी वनडे मुकाबला भी 2001 में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला गया।

वनडे करियर: 12 मैच, 149 रन, सर्वाधिक स्कोर 57

प्रथम श्रेणी: 119 मैच, 7304 रन, औसत 40.80, 21 शतक और 31 अर्धशतक, सर्वाधिक स्कोर 238

लिस्ट-ए: 112 मैच, 3768 रन, औसत 38.06, 4 शतक और 26 अर्धशतक, सर्वाधिक स्कोर 157


17 साल की उम्र में डेब्यू, UPSC भी पास

खुरासिया ने केवल 17 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत की थी। दिलचस्प बात यह है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से पहले ही उन्होंने UPSC परीक्षा पास कर ली थी। हालांकि, टीम इंडिया में उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनका करियर सीमित ही रहा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments