back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
HomeAdministrationभूपेंद्र चौधरी ने खारिज किया अखिलेश का बयान, कहा- प्रशासनिक मामला है...

भूपेंद्र चौधरी ने खारिज किया अखिलेश का बयान, कहा- प्रशासनिक मामला है !

इनकम टैक्‍स डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर और भारतीय राजस्व सेवा (IRS) अधिकारी गौरव गर्ग पर हुए हमले के बाद गुरुवार को उत्तर प्रदेश की सियासत गरमा गई। इस बीच, बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने लखनऊ के सिविल अस्पताल पहुंचकर घायल अधिकारी से मुलाकात की। उन्होंने गौरव गर्ग की तबीयत के बारे में जानकारी ली।

मीडिया से बातचीत में भूपेंद्र चौधरी ने कहा, यह कोई राजनीतिक मामला नहीं है। यह एक प्रशासनिक विवाद है और कानून अपना काम करेगा। गौरव गर्ग को चेहरे और पैर पर चोटें आई हैं, लेकिन वे स्थिर हैं और उनका इलाज चल रहा है। जांच के बाद दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

‘विपक्ष राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा’
भूपेंद्र चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान को खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष इस घटना को राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रहा है, जबकि यह पूरी तरह प्रशासनिक प्रक्रिया से जुड़ा मामला है। हम कानून के शासन में विश्वास रखते हैं। कोई भी अधिकारी कानून से ऊपर नहीं है। दोषी चाहे जो भी हो, बख्शा नहीं जाएगा। भूपेंद्र चौधरी की यह टिप्पणी तब आई है जब अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया पर हमला बोलते हुए कहा था कि भाजपा सरकार में अब ‘अधिकारी बनाम अधिकारी’ की स्थिति पैदा हो गई है और प्रशासन पूरी तरह चरमरा गया है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

डीसीपी बोले- तहरीर नहीं मिली
जानकारी के मुताबिक, IRS अधिकारी गौरव गर्ग पर उनके ही विभाग के IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्र ने हमला कर दिया। फिलहाल बहस के बाद थप्पड़ मारने और कांच का गिलास फेंककर मारने की बात सामने आ रही है। वहीं मामला वरिष्ठ अधिकारियों से जुड़ा होने की वजह से पुलिस भी खुलकर जानकारी नहीं दे पा रही है। डीसीपी मध्य आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक अधिकारी को सिविल अस्पताल लाया गया है। वह अभी सुरक्षित हैं और उनका इलाज चल रहा है। IRS गौरव गर्ग को सिर में चोट लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। डीसीपी ने कहा कि हमें किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। जैसे ही शिकायत मिलेगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments