back to top
Friday, March 6, 2026
20.7 C
Lucknow
HomeUncategorizedपंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, लखनऊ की हर सीट पर...

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी बसपा, लखनऊ की हर सीट पर उतारेगी उम्मीदवार

उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी पंचायत चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी पदाधिकारियों का दावा है कि इस बार बसपा पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी और मजबूती से उभरेगी। राजधानी लखनऊ की सभी जिला पंचायत सीटों पर पार्टी प्रत्याशी उतारेगी।

बसपा ने बीकेटी विधानसभा क्षेत्र से रणनीति बनानी शुरू कर दी है, जिसकी जिम्मेदारी महानगर इकाई को सौंपी गई है। महानगर इकाई के सलाहकार सरवर मलिक ने बताया कि पंचायत चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव भी नजदीक हैं, इसलिए अभी से हर स्तर पर तैयारी जरूरी है।

उन्होंने कहा कि बसपा पंचायत चुनाव में मजबूत जनाधार के साथ उतरेगी और इसका असर आगामी विधानसभा चुनाव पर भी साफ दिखेगा। बीकेटी में हुई बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को यह संदेश दिया गया है कि सभी सीटों पर पार्टी प्रत्याशी खड़े किए जाएंगे। कार्यकर्ताओं को अब से ही पूरी ताकत झोंक देने को कहा गया है ताकि जीत सुनिश्चित हो सके।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

जिताऊ सीटों की पहचान का काम जारी
सरवर मलिक ने बताया कि लखनऊ जिले में जीत की संभावना वाली सीटों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि बसपा का जनाधार अब भी गांवों में मजबूत है, इसलिए कार्यकर्ता जिला पंचायत सदस्य से लेकर अध्यक्ष पद तक पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे।

गांव-गांव में चल रही बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का संदेश पहुंचाया जा रहा है कि पंचायत चुनाव में अधिकतम सीटें जीतना पार्टी का लक्ष्य है। कार्यकर्ता भी संकल्प ले रहे हैं कि पार्टी जिसे भी टिकट देगी, उसकी जीत के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments