भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते सितारे रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज की रिंग सेरेमनी आज लखनऊ के एक पांच सितारा होटल में होने जा रही है। इस खास मौके पर राजनीति और क्रिकेट जगत की तमाम बड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है।
करीब 300 से अधिक वीवीआईपी मेहमानों को न्योता भेजा गया है। कार्यक्रम में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव, जया बच्चन सहित कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।
रिंकू सिंह, जो कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की ओर से आईपीएल खेलते हैं, तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने गुजरात टाइटंस के गेंदबाज यश दयाल पर लगातार पांच छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा और भारतीय टी-20 टीम में अपनी जगह बनाई।
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
दूसरी ओर, प्रिया सरोज, उत्तर प्रदेश की मछलीशहर लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद हैं। उन्होंने 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार को हराकर जीत हासिल की थी।दोनों की मुलाकात एक कॉमन दोस्त के ज़रिए हुई थी, जिनके पिता खुद भी एक क्रिकेटर रहे हैं। धीरे-धीरे यह जान-पहचान दोस्ती में बदली और फिर प्यार में। प्रिया के पिता तूफानी सरोज ने भी इस रिश्ते को मंजूरी दी है।रिंकू और प्रिया की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी के होटल ताज में होगी। इस अवसर पर क्रिकेट, फिल्म और उद्योग जगत की नामी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
