यूपी सरकार ने राज्य के सभी अस्पतालों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की छुट्टियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। आदेश डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के निर्देश पर जारी कर दिया है यह फैसला त्योहारों और भीषण गर्मी में मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। सरकार ने सभी अस्पतालों को निर्देश दिया है कि वे इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर तरीके से चलाएं और दवा आपूर्ति को भी मजबूत करें ताकि किसी भी मरीज को इलाज में कोई दिक्कत न हो।
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
इसके साथ ही, अस्पतालों में मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की तैनाती का भी आदेश दिया गया है। त्योहारों के दौरान अक्सर अस्पतालों में लोगों की भीड़ बढ़ जाती है, खासकर उन दिनों में जब लोग ज्यादा बाहर निकलते हैं और गर्मी का असर ज्यादा होता है। इन परिस्थितियों में डॉक्टरों की कमी महसूस हो सकती है, जिससे मरीजों का इलाज प्रभावित हो सकता है। यही कारण है कि सरकार ने डॉक्टरों की छुट्टियों पर रोक लगाकर स्वास्थ्य सेवाओं को स्थिर रखने का निर्णय लिया है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
