back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)कई दलों के नेताओ ने आज की साइकिल की सवारी PDA होगा...

कई दलों के नेताओ ने आज की साइकिल की सवारी PDA होगा मजबूत

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था व्यक्त करते हुए विभिन्न दलों के कई नेता और समाज के प्रतिष्ठित लोगों ने आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने नेताओं को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन नए साथियों के आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन साथियों के आने से पीडीए की लड़ाई मजबूत होगी और सामाजिक न्याय की स्थापना में मदद मिलेगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि डॉ. राममनोहर लोहिया की विचारधारा, बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के संविधान और नेताजी के संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लेकर लोकतंत्र की मजबूती के लिए बड़ी संख्या में साथी समाजवादी आंदोलन से जुड़ रहे। उन्होंने सभी साथियों के प्रति आभार जताया।
आज समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले में कन्नौज के राजेन्द्र कुमार कनौजिया (सेवानिवृत्त सहायक महा प्रबंधक सेन्ट्रल बैंक) कन्नौज के अमर पाल सिंह (सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी) तथा विजय यादव निर्दलीय प्रत्याशी डुमरियागंज जिला सिद्धार्थनगर, भाजपा नेता देवेन्द्र कुशवाहा बबलू भाटपार रानी देवरिया, श्याम लाल बिंद और निगुर्ण बिन्द गाजीपुर, जायस के प्रतिष्ठित परिवार से जुड़े और विभिन्न राजनीतिक दलों में प्रमुख पदों पर रहे नदीम अशरफ जायसी, भीम आर्मी जिला महोबा के पूर्व बुंदेल खंड प्रभारी रणवीर सिंह गौतम (अहिरवार), शामिल हैं। इन नेताओं के साथ भाजपा, बसपा और भीम आर्मी छोड़कर बड़ी संख्या में अन्य नेताओं ने भी समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
इस अवसर पर चन्दौली के इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार यादव ने श्री अखिलेश यादव को अपनी पुस्तक ‘‘पूर्वांचली समाजवाद‘‘ भेंट की। सांस्कृतिक प्रकोष्ठ की ओर से कई लोकप्रिय समाजवादी गीतों की भी प्रस्तुति हुई।
अखिलेश यादव ने देश और प्रदेशवासियों को धनतेरस और दीपावली पर्व की बधाई दी और सभी के सुख समृद्धि की कामना की।
इस अवसर पर सर्वश्री राजेन्द्र चौधरी राष्ट्रीय सचिव, प्रदेश अध्यक्ष श्री श्याम लाल पाल, विधायकगण रविदास मेहरोत्रा, शाहिद मंजूर, एवं आशु मलिक, पूर्व विधायक अनवर आरिफ हाशमी, पूर्व एमएलसी काशीनाथ यादव, विनीत कुशवाहा आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments