back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)नेशनल हेराल्ड केस: अजय राय बोले- संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर...

नेशनल हेराल्ड केस: अजय राय बोले- संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर रही भाजपा, लेकिन हम डरेंगे नहीं

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) ने नेशनल हेराल्ड मामले (National Herald Case) को लेकर भाजपा सरकार (BJP Government) पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की हर करतूत उजागर हो रही है। आम जनता त्रस्त है। संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे आमजन का ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी, लेकिन कांग्रेस नेता डरने वाले नहीं है। वे डटकर जवाब देंगे।

राहुल गांधी के सवालों से घबराई भाजपा

अजय राय ने कहा कि नेशनल हेराल्ड की संपत्तियों को जब्त करना एक निरंकुश तानाशाह की खीज का सुबूत है। पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह संवैधानिक संस्थाओं का गलत इस्तेमाल कर बदले की भावना से कार्रवाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा जनता से संबंधित सवाल पूछने से भाजपा सरकार घबराई हुई है। यही वजह है कि भाजपा सरकार द्वेषपूर्ण कार्रवाई करने पर उतर आई है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

कांग्रेस नेता ने कहा कि हालत ये है कि यूपी में दलितों और बेटियों को जिंदा जलाया जा रहा है और प्रदेश सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकाम है। बता दें कि कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में मंगलवार को अजय राय के समक्ष अलग-अलग पार्टियों से आए नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इनमें कानपुर से सर्वेश जायसवाल, नवीन चतुर्वेदी, शैलेंद्र शुक्ला, आदित्य मेहरोत्रा, आशुतोष त्रिपाठी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments