back to top
Friday, March 6, 2026
20.7 C
Lucknow
HomeGovernmentपाक की बढ़ी मुश्किल बलूच ने खुद को किया आज़ाद , भारत...

पाक की बढ़ी मुश्किल बलूच ने खुद को किया आज़ाद , भारत मे दूतावास खोंलने की मांगी अनुमति !

भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रसिद्ध बलूच लेखक और कार्यकर्ता मीर यार बलूच ने पाकिस्तान से बलूचिस्तान की स्वतंत्रता का ऐलान किया है और भारत सरकार से नई दिल्ली में बलूच दूतावास खोलने की अनुमति मांगी है। मीर यार बलूच को बलूच लोगों के अधिकारों की वकालत के लिए जाना जाता है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई पोस्टों के जरिए यह घोषणा की। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र से बलूचिस्तान में शांति रक्षक बल भेजने और पाकिस्तान की सेना को क्षेत्र छोड़ने का आग्रह किया।
यह बयान तब आया जब भारत और पाकिस्तान के बीच हालिया झड़पों ने गंभीर रूप ले लिया है। 7 मई की रात भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में स्थित आतंकी ठिकानों पर निशाना साधा। भारत ने स्पष्ट किया कि किसी भी पाकिस्तानी सैन्य ढांचे को निशाना नहीं बनाया गया। इसके जवाब में, पाकिस्तान ने गुरुवार को ड्रोन्स, मिसाइलों और भारी तोपखाने से भारतीय सैन्य और नागरिक क्षेत्रों को निशाना बनाकर तनाव को और बढ़ा दिया।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

भारत ने जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी ड्रोन्स और मिसाइलों को मार गिराया साथ ही पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों और एक AWACS (एयरबोर्न वॉर्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम) को भी तबाह कर दिया।

इस बीच मीर यार बलूच ने दावा किया कि बलूच स्वतंत्रता सेनानियों ने डेरा बुगती में पाकिस्तान के गैस क्षेत्रों पर हमला किया, जहां 100 से अधिक गैस कुएं स्थित हैं। एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “हमने अपनी स्वतंत्रता का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान के पतन की घड़ी निकट है। हम भारत से अनुरोध करते हैं कि बलूचिस्तान को नई दिल्ली में अपना आधिकारिक कार्यालय और दूतावास खोलने की अनुमति दी जाए।” उन्होंने आगे लिखा, “हम संयुक्त राष्ट्र से अनुरोध करते हैं कि वे ‘डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ की स्वतंत्रता को मान्यता दें और सभी सदस्य देशों की बैठक बुलाकर समर्थन दें।”

बलूच ने मांग की कि संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन तुरंत बलूचिस्तान भेजे और पाकिस्तान की सेना को वहां से हटने के आदेश दे। उनका कहन था, “पाकिस्तान की सेनाएं, अर्धसैनिक बल, पुलिस, आईएसआई, और प्रशासन में कार्यरत सभी गैर-बलूच अधिकारी तुरंत बलूचिस्तान छोड़ें।” बलूचिस्तान की नई सरकार के लिए उन्होंने कहा, “स्वतंत्र बलूचिस्तान की नई सरकार का गठन शीघ्र। कैबिनेट में बलूच महिलाओं की भागीदारी हमारे राष्ट्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाती है

अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा, “ऐ नापाकिस्तान, अगर तुम्हारे पास सेना है तो हमारे पास भी बलूच सेना है। बलूच स्वतंत्रता सेनानियों का हमला जारी है।” इससे पहले एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें पाकिस्तानी सेना की गाड़ी को उड़ाया जाता दिखाया गया। बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली और दावा किया कि इसमें पाकिस्तान के 14 सैनिक मारे गए।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments