back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
Homeखेल का तूफान (Sports)जितेश शर्मा की धमाकेदार पारी से आरसीबी ने रचा इतिहास, लखनऊ को...

जितेश शर्मा की धमाकेदार पारी से आरसीबी ने रचा इतिहास, लखनऊ को छह विकेट से हराकर क्वालिफायर-1 में बनाई जगह

आईपीएल 2025 में मंगलवार को एक बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मेजबान लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ आरसीबी ने लीग चरण को शीर्ष दो में रहते हुए समाप्त किया और अब उसका सामना क्वालिफायर-1 में पंजाब किंग्स से होगा।

आरसीबी की इस ऐतिहासिक जीत में कार्यवाहक कप्तान जितेश शर्मा की नाबाद 85 रनों की विस्फोटक पारी निर्णायक साबित हुई। 33 गेंदों में आठ चौकों और छह छक्कों की मदद से खेली गई इस पारी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। जीत के बाद भावुक जितेश ने कहा, “मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यकीन नहीं हो रहा कि मैंने ऐसी पारी खेली है।”

जितेश को मयंक अग्रवाल का बेहतरीन साथ मिला, जिन्होंने 23 गेंदों में नाबाद 41 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए महज़ 45 गेंदों में 107 रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

आरसीबी की पारी के 12वें ओवर में विराट कोहली (54) के आउट होने के बाद जब स्कोर 123/4 था, तब जितेश क्रीज़ पर आए और आते ही आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी की। उन्होंने कहा, “मुझे कप्तानी का दबाव जरूर था, लेकिन टीम के अनुभवी खिलाड़ियों का समर्थन मिला। मैंने विराट भाई के आउट होने के बाद मैच को अंत तक ले जाने की ठानी थी।”

उन्होंने यह भी बताया कि गुरू दिनेश कार्तिक ने उन्हें सलाह दी थी कि अगर वो मैच को आखिरी तक ले जाएँगे, तो जीत दिला सकते हैं — और उन्होंने वही किया।

इस मैच में लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत की नाबाद 118 रनों की तूफानी पारी की बदौलत 3 विकेट पर 227 रन बनाए। पंत ने अपनी पारी में 11 चौके और आठ छक्के जड़े। मिचेल मार्श ने 67 रन बनाए, जबकि मैथ्यू ब्रीट्जके और निकोलस पूरन क्रमशः 14 और 13 रन ही बना सके।

आरसीबी ने 18.4 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और आईपीएल इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर चेज़ कर डाला। विराट कोहली, फिल सॉल्ट (30 रन), मयंक अग्रवाल और कप्तान जितेश शर्मा इस जीत के हीरो रहे

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments