ड्रग्स के आदि कई लोग होते है कुछ चुप के नशा करते है तो कुछ खुलेआम, लेकिन जो ड्रग सप्लायर होते है वो ड्रग्स का काम चोरी छिपे करते है,तो वही नोएडा में एक ऐसा ड्रग तस्कर पकड़ा गया जिसे किसी का दर नहीं था खुलेआम ड्रग्स बेचता था क्या है, इस ड्रग तस्कर की पूरी कहानी, आमतौर पर गांजा सड़क किनारे गुमटी या खोमचे पर बिकता दिखता है, लेकिन इस बार पुलिस के हत्थे एक ऐसा तस्कर चढ़ा जो मर्सिडीज़ जैसी लग्ज़री कार में गांजे की सप्लाई करता था और सोशल मीडिया के ज़रिए ऑर्डर लेता था। सेक्टर 126 थाना पुलिस ने इस हाई-प्रोफाइल तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान हरीशिकेश दामोदर के रूप में हुई है, जो केरल का निवासी है और नोएडा की जेपी कॉसमॉस सोसायटी में अपने एक दोस्त के फ्लैट में रह रहा था।
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
पुलिस ने उसके पास से करीब 6 किलो गांजा और एक मर्सिडीज़ कार बरामद की है, जिसे वह तस्करी के लिए इस्तेमाल करता था। चौंकाने वाली बात यह है कि आरोपी ने पारंपरिक ड्रग नेटवर्क की जगह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अपना हथियार बनाया था। वह ऑनलाइन ऑर्डर लेकर तय जगह पर डिलीवरी देता था। नोएडा पुलिस इस मामले को हाई-टेक तस्करी का नया रूप मान रही है और अब सोशल मीडिया नेटवर्क की छानबीन भी शुरू कर दी गई है, ताकि इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
