back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
HomeGovernmentअयोध्या में सैन्य गौरव की कहानी: गुप्तार घाट पर सेना के हीरो...

अयोध्या में सैन्य गौरव की कहानी: गुप्तार घाट पर सेना के हीरो और टैंक की प्रदर्शनी !

राम नगरी अयोध्या में जबसे राम मंदिर का निर्माण हुआ तबसे अयोध्या और चर्चा में बना रहता है अब अयोध्या का गुप्तार घाट पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है, जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनाए जा रहे हैं ताकि आने वाले श्रद्धालु व पर्यटक सेल्फी ले सकें, कमिश्नर गौरव दयाल ने बताया कि आज गुप्तार घाट पर सेना कैंटोनमेंट बोर्ड व विकास प्राधिकरण के संयुक्त प्रयास से दो जगह का सुंदरीकरण किया गया ।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

एक स्थान पर 1973 युद्ध के हीरो रहे फील्ड मार्शल सैम मानेक शॉ की मूर्ति का अनावरण किया गया तो दूसरी जगह पर 1965 और 1971 के युद्ध में अपना जलवा दिखा चुका टी 55 टैंक को स्थापित किया गया है, गौरव दयाल ने बताया कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि अयोध्या में पिकनिक स्पॉट को चिन्हित करके जो हमारे सेना के हीरोज हैं उनको सम्मानित करें और ऐसे सेना के प्रमुख स्थल बनाए जाएं जिससे लोगों को सेना के बारे में जानकारी हो सके, डोगरा रेजीमेंट सेंटर के ब्रिगेडियर कुंवर रंजीव सिंह ने बताया कि टी 55 टैंक स्टेशन के लिए रिलीज हो गया था जिसके साथ जवान रहते थे आज इसको गुप्तार घाट पर स्थापित किया गया है जो यहां पर नागरिक आते हैं और जो स्थानीय आबादी है वह लोग इस टैंक को देख सकें और उसके बारे में जानकारी ले सकें, जो लोग सेल्फी के शौकीन है वह टैंक के साथ सेल्फी भी ले सकते हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments