back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)महागठबंधन ने तेजस्वी को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस...

महागठबंधन ने तेजस्वी को सीएम और मुकेश सहनी को डिप्टी सीएम फेस घोषित किया

बिहार चुनाव को लेकर महागठबंधन ने गुरुवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पद के चेहरों का एलान कर दिया। गठबंधन ने साफ कहा कि पूरा महागठबंधन पूरी एकजुटता के साथ बदलाव लाने को तैयार है। इस बार तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाया गया है, जबकि वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित किया गया है।
कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार बनने पर अन्य सामाजिक वर्गों से भी उपमुख्यमंत्री बनाए जाएंगे। सभी दलों ने एक स्वर में दावा किया कि बिहार की जनता भारी बहुमत से महागठबंधन की सरकार बनाएगी।

वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि वे साढ़े तीन साल से इसी पल का इंतजार कर रहे थे। उनका कहना था — हमने प्रण लिया था कि भाजपा को तब तक नहीं छोड़ेंगे जब तक उसे सत्ता से बाहर नहीं कर देंगे। अब बिहार की जनता बदलाव करने को तैयार है।

भाकपा (माले) नेता दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के चुनाव में कुछ सीटों के चलते सरकार नहीं बन पाई थी, लेकिन इस बार जनता पूरी मजबूती से हमारे साथ है। उन्होंने आरोप लगाया कि नीतीश सरकार ने युवाओं और महिलाओं के साथ धोखा किया है।

अशोक गहलोत ने कहा कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने एनडीए को मजबूत चुनौती दी थी। उन्होंने विश्वास जताया कि इस बार महागठबंधन तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाएगा। उन्होंने मुकेश सहनी को महागठबंधन का एक महत्वपूर्ण चेहरा बताते हुए उन्हें उपमुख्यमंत्री पद का फेस घोषित किया।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments