back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
HomeUncategorizedमुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट': अमित शाह के बयान...

मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट’: अमित शाह के बयान पर अखिलेश यादव का तंज

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर मंगलवार को हुई चर्चा के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए पूछा, "आप हमारे योगी जी के बारे में कुछ कहेंगे?" इस पर अमित शाह ने तुरंत जवाब दिया, "वह भी रिपीट होंगे।" शाह के इस जवाब से भाजपा सांसदों की बेंचों पर ठहाके गूंज उठे, जबकि अखिलेश यादव के खेमे में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।

लोकसभा में वक्फ संशोधन बिल पर मंगलवार को हुई चर्चा के दौरान एक दिलचस्प वाकया सामने आया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषण के दौरान समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने चुटकी लेते हुए पूछा, “आप हमारे योगी जी के बारे में कुछ कहेंगे?” इस पर अमित शाह ने तुरंत जवाब दिया, “वह भी रिपीट होंगे।” शाह के इस जवाब से भाजपा सांसदों की बेंचों पर ठहाके गूंज उठे, जबकि अखिलेश यादव के खेमे में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया।

इस पूरे घटनाक्रम के दो दिन बाद शुक्रवार सुबह अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अमित शाह पर तीखा तंज कसा। उन्होंने लिखा, “मुंह से निकला रिपीट, मन में था डिलीट!”अखिलेश यादव इससे पहले भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ‘आउटगोइंग सीएम’ कह चुके हैं और यह दावा करते रहे हैं कि भाजपा में दिल्ली और लखनऊ के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने यह तक कहा कि अब बुलडोजर कोई और चलवा रहा है।

अखिलेश ने एक बयान में यह भी कहा था कि उन्हें एक अखबार के ज़रिए पता चला है कि दिल्ली में सबसे अच्छा रिप्लेसमेंट अगर कोई कर सकता है, तो वह योगी जी हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “अब पता नहीं किसका रिप्लेसमेंट होने जा रहा है। कौन से बाबा दिल्ली चले गए? महाकुंभ तो खत्म हो गया।”उन्होंने आगे कहा, “मैं यह नहीं समझ पा रहा हूं कि एक विधायक किस बाबा को दिल्ली भेजने की बात कर रहे हैं। अब क्या विदाई की बेला में पद के साथ पहचान भी छीन लेंगे? ये अच्छी बात नहीं।”राजनीतिक गलियारों में इस बयानबाजी को लेकर चर्चाएं तेज हैं। अखिलेश का तंज और शाह का जवाब 2024 के चुनावी माहौल में यूपी की सियासत को एक बार फिर गर्माता दिख रहा हैँ |

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments