back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)"रामलाल सुमन विवाद पर सियासी घमासान तेज: करणी सेना का सपा पर...

“रामलाल सुमन विवाद पर सियासी घमासान तेज: करणी सेना का सपा पर वार, अखिलेश का योगी पर पलटवार, BJP की चुपचाप बड़ी तैयारी!”

सपा सांसद रामलाल सुमन से जुड़ा विवाद लगातार सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। करणी सेना इस मामले में खुलकर सामने आ गई है और लगातार सांसद के आवास का घेराव कर रही है। इसके साथ ही कई जगहों पर करणी सेना द्वारा प्रदर्शन कर सपा पर तीखा हमला बोला जा रहा है।

सपा सांसद रामलाल सुमन से जुड़ा विवाद लगातार सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। करणी सेना इस मामले में खुलकर सामने आ गई है और लगातार सांसद के आवास का घेराव कर रही है। इसके साथ ही कई जगहों पर करणी सेना द्वारा प्रदर्शन कर सपा पर तीखा हमला बोला जा रहा है।

करणी सेना का आरोप है कि समाजवादी पार्टी ने दबंगई को बढ़ावा दिया है, वहीं सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस मामले में आड़े हाथों लिया है। अखिलेश का कहना है कि मुख्यमंत्री जानबूझकर अपनी जाति विशेष के लोगों से दबाव बनवा रहे हैं। उन्होंने इस मुद्दे को “पीडीए 90 बनाम 10 प्रतिशत” की लड़ाई करार देते हुए दावा किया कि आने वाले समय में जनता इसका करारा जवाब देगी।

इस बीच सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि भारतीय जनता पार्टी इस पूरे मामले में चुपचाप एक बड़ी रणनीति पर काम कर रही है। आने वाले दिनों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के आवास और पार्टी कार्यालय के घेराव की योजना बनाई जा रही है। भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाकर सपा के खिलाफ एक बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी में है।

सियासत में इस तेज होती जंग के बीच प्रदेश की राजनीति और ज्यादा गर्माती जा रही है। आने वाले दिनों में यह टकराव और भी उग्र रूप ले सकता है।

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments