back to top
Tuesday, September 1, 2026
26 C
Lucknow
Homeअपराध की गूंज (Crime)स्वॅपिंग स्क्वेयर बिल्डिंग 2 में ईडी का छापा: अंसल एपीआई के भ्रष्टाचार...

स्वॅपिंग स्क्वेयर बिल्डिंग 2 में ईडी का छापा: अंसल एपीआई के भ्रष्टाचार मामले में वाईस प्रेजिडेंट राजेश राव की गिरफ्तारी की चर्चा

सुसांत गोल्फ़ सिटी स्थित स्वॅपिंग स्क्वेयर बिल्डिंग 2 में आज सुबह करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। अफसरों ने उपर जाने और आने वालों को रोककर पूरे इलाके को सील कर दिया। कर्मचारियों और अधिकारियों से एक घंटे तक पूछताछ की गई।

सुसांत गोल्फ़ सिटी स्थित स्वॅपिंग स्क्वेयर बिल्डिंग 2 में आज सुबह करीब 11 बजे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा। अफसरों ने उपर जाने और आने वालों को रोककर पूरे इलाके को सील कर दिया। कर्मचारियों और अधिकारियों से एक घंटे तक पूछताछ की गई।

हरियाणा नंबर की गाड़ियों में पहुंचे थे अधिकारी
करीब सुबह 11 बजे हरियाणा प्रदेश से दर्जनों गाड़ियों में आए ईडी अधिकारियों ने यह कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि ये अधिकारी अंसल एपीआई से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले की जांच कर रहे हैं। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने पूरी सावधानी से अपना काम किया।

अंसल एपीआई के वाईस प्रेजिडेंट की गिरफ्तारी की चर्चा
सूत्रों के मुताबिक, अंसल एपीआई के वाईस प्रेजिडेंट राजेश राव को हिरासत में लिए जाने की खबर है। इस मामले में ईडी के साथ सीबीआई और राज्य की विभिन्न जांच एजेंसियां मिलकर कार्रवाई कर रही हैं। अंसल एपीआई के कई बड़े अधिकारी जांच के दायरे में हैं।

Viacbi
Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments