back to top
Thursday, March 5, 2026
17.6 C
Lucknow
HomeGovernmentकैबिनेट मीटिंग में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर: रोजगार मिशन से लेकर...

कैबिनेट मीटिंग में 30 प्रस्तावों पर लगी मुहर: रोजगार मिशन से लेकर एक्सप्रेसवे तक, जानिए क्या हुए बड़े फैसले

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को लोकभवन में हुई कैबिनेट बैठक में प्रदेश के विकास से जुड़े 30 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। बैठक के बाद सरकार के मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने पत्रकारों को फैसलों की जानकारी दी।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

बैठक में लिए गए प्रमुख फैसले:

🔹 जेपीएनआईसी का संचालन अब लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) के जिम्मे
🔹 आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी
🔹 बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी एरिया रेगुलेशन 2025 को मंजूरी
🔹 औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 के तहत उच्च स्तरीय समिति की संस्तुतियों को अनुमोदन
🔹 उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के गठन को मंजूरी
🔹 विकास प्राधिकरण भवन निर्माण उपविधियां और आदर्श जोनिंग रेगुलेशंस-2025 को लागू करने की मंजूरी
🔹 IFMS प्रणाली को उन्नत करने के लिए CDAC (भारत सरकार की संस्था) को अनुबंधित किया जाएगा
🔹 डॉ. के एन मोदी विश्वविद्यालय, मोदीनगर (गाजियाबाद) की स्थापना को हरी झंडी
🔹 उच्चतर न्यायिक सेवा नियमावली 1975 में संशोधन को स्वीकृति
🔹 ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी
🔹 पशुपालन विभाग की वेटनरी फार्मासिस्ट सेवा नियमावली 2025 को हरी झंडी
🔹 उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान के कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से बढ़ाकर 60 वर्ष की गई

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments