back to top
Thursday, May 14, 2026
33 C
Lucknow
Homeसफरनामा (trevel)इन देशों को चाहिए नए निवासी! घर भी देंगे, पैसे भी –...

इन देशों को चाहिए नए निवासी! घर भी देंगे, पैसे भी – जानिए कैसे और कहां से मिलेगी ये शानदार पेशकश

दुनियाभर में बहुत से लोग विदेश में बसने का सपना देखते हैं, लेकिन वीज़ा, डॉक्यूमेंटेशन और भारी खर्च जैसे कारणों से यह सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन अब कुछ देश ऐसे हैं जो न सिर्फ आपको बुला रहे हैं, बल्कि आपको बसाने के लिए पैसे और घर भी दे रहे हैं!

जी हां, कंटेंट क्रिएटर और फाइनेंशियल एक्सपर्ट कैस्पर ओपाला के मुताबिक, तीन ऐसे खूबसूरत स्थान हैं जो अपनी गिरती आबादी और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए बाहरी लोगों को आर्थिक सहायता के साथ आमंत्रित कर रहे हैं।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

  1. एंटीकीथेरा आइलैंड, ग्रीस

यह छोटा-सा द्वीप मात्र 39 लोगों का घर है। यहां शिफ्ट होने वालों को रहने के लिए घर, हर महीने 600 डॉलर (लगभग ₹50,000) और जमीन का एक टुकड़ा 3 साल के लिए मिलेगा।
बेकरी, मछली पकड़ना जैसी स्किल वाले लोगों को प्राथमिकता मिलेगी। यहां स्थायी रूप से बसने के लिए एक इंटरव्यू प्रक्रिया से गुजरना होगा।

  1. अल्बिनेन, स्विट्जरलैंड
  2. स्विट्जरलैंड का यह सुरम्य गांव युवाओं की कमी से जूझ रहा है। यहां बसने वाले परिवार को 26,800 डॉलर (₹22 लाख) दिए जाते हैं और बच्चों पर अलग से 10,700 डॉलर (₹9 लाख) प्रति बच्चा।
  3. चार लोगों का परिवार यहां बसता है तो उन्हें कुल 57,900 डॉलर (₹47 लाख) तक की मदद मिल सकती है।
  1. प्रेसीचे, इटली

इटली के इस ऐतिहासिक शहर में कई घर खाली पड़े हैं। इन्हें फिर से आबाद करने के लिए सरकार करीब 30,000 डॉलर (₹25 लाख) की सहायता दे रही है।
ये रकम दो हिस्सों में दी जाती है—एक हिस्सा घर खरीदने और दूसरा उसकी मरम्मत के लिए।

तो अगर आप विदेश में नई जिंदगी शुरू करने का सोच रहे हैं, तो ये मौका चूकिए मत। बस कुछ शर्तें माननी होंगी और आपका सपना हकीकत बन सकता है!

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments