back to top
Tuesday, September 1, 2026
27 C
Lucknow
HomeGovernmentउत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के नियमों में किया बदलाव...

उत्तर प्रदेश सरकार ने सामूहिक विवाह योजना के नियमों में किया बदलाव !

उत्तर प्रदेश सरकार ने ऑपरेशन सिंदूर के बाद एक बड़ा फैसला लिया है। अब सामूहिक विवाह योजना के तहत मिलने वाले उपहारों में कन्या को सिंधौरा (सिंदूरदान) भी दिया जाएगा। इतना ही नहीं लाभ लेने के लिए कन्या पक्ष की अधिकतम आय सीमा भी दो लाख रुपये से बढ़ाकर तीन लाख रुपये कर दी गई है।

प्रति जोड़ा खर्च 51 इक्यावन हजार रुपये से बढ़ाकर एक लाख रुपये किए जाने का शासनादेश भी जारी किया गया है। शासनादेश के अनुसार, कन्या के अभिभावक का यूपी का मूल निवासी होना चाहिए। विवाह योग्य आयु की पुष्टि के लिए स्कूल का रिकॉर्ड, जन्म प्रमाणपत्र, मतदाता पहचान पत्र, मनरेगा जॉब कार्ड और आधार कार्ड मान्य होंगे। योजना में निराश्रित कन्या, विधवा महिला की पुत्री, दिव्यांग अभिभावक की पुत्री व दिव्यांग बेटी को प्राथमिकता दी जाएगी। जिलास्तर पर डीएम की निगरानी में समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन कराएंगे

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

 प्राप्त जानकारी के अनुसार, सामूहिक विवाह में शामिल कन्या के खाते में 60 हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे, 25 हजार रुपये मूल्य की वैवाहिक सामग्री दी जाएगी और प्रति जोड़ा 15 हजार रुपये आयोजन पर खर्च होगा. ऐसे में विपक्ष इस योजना की निंदा कर रहा है अब देखने वाली बात ये होगी की ये योजना किस हद तक कामयाब होती है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments