back to top
Thursday, May 7, 2026
23 C
Lucknow
HomeGovernmentराजनीतिक रणनीतिकार शांतनु सिंह के विवाह में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के...

राजनीतिक रणनीतिकार शांतनु सिंह के विवाह में शामिल हुए आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश !

21 मई 2025 को श्री शांतनु सिंह एवं कु. मांडवी के विवाह समारोह के शुभ अवसर पर आंध्र प्रदेश सरकार के मानव संसाधन विकास एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री, श्री नारा लोकेश (पुत्र, मुख्यमंत्री श्री एन. चंद्रबाबू नायडू) ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती नारा ब्राह्मणी के साथ समारोह में विशेष उपस्थिति दर्ज कराई।

यह अवसर विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा क्योंकि वधूवरों में से श्री शांतनु सिंह, जो उत्तर प्रदेश के अयोध्या के निवासी हैं, वर्तमान में राष्ट्रीय स्तर पर एक प्रतिभाशाली एवं प्रभावशाली राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

श्री सिंह ने अपने करियर की शुरुआत प्रसिद्ध चुनाव रणनीतिकार श्री प्रशांत किशोर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव से की थी। इसके बाद उन्होंने पश्चिम बंगाल में माननीया मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनाव अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई, जिससे तृणमूल कांग्रेस को ऐतिहासिक सफलता प्राप्त हुई।

उन्होंने आंध्र प्रदेश में श्री वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के चुनाव अभियान में भी रणनीतिक योगदान दिया, जिसके परिणामस्वरूप पार्टी को सत्ता मिली।

हाल ही में सम्पन्न हुए आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी श्री शांतनु सिंह की रणनीति निर्णायक सिद्ध हुई और श्री चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व में तेलुगु देशम पार्टी को प्रचंड बहुमत प्राप्त हुआ। वर्तमान में श्री सिंह उत्तर प्रदेश के एक उभरते हुए युवा रणनीतिकार के रूप में व्यापक पहचान प्राप्त कर रहे हैं तथा राष्ट्रीय राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments