टीम इंडिया के युवा और होनहार क्रिकेटर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज ने एक-दूजे का हाथ थामकर अपने रिश्ते की नई शुरुआत कर दी। लखनऊ के प्रतिष्ठित होटल सेंट्रल में आयोजित भव्य समारोह में दोनों ने एक-दूसरे को रिंग पहनाकर सगाई की रस्म पूरी की।
मंच पर जब रिंकू और प्रिया एक साथ पहुंचे तो पूरा माहौल तालियों से गूंज उठा। जैसे ही रिंकू ने प्रिया को अंगूठी पहनाई, प्रिया की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। रिंकू भी भावुक हो उठे और प्रिया का हाथ थामे मुस्कुराते हुए कैमरे के सामने पोज देते नज़र आए। यह पल जितना भावुक था, उतना ही खूबसूरत भी।
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
सगाई समारोह में खेल और राजनीति जगत की तमाम बड़ी हस्तियां मौजूद रहीं।
टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर प्रवीण कुमार, पीयूष चावला, और यूपी रणजी टीम के कप्तान आर्यन जुयाल जैसे नामचीन खिलाड़ियों ने नवयुगल को शुभकामनाएं दीं।
राजनीति से जुड़े मेहमानों में सपा प्रमुख अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव, जया बच्चन, और बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी शामिल हुए।करीब 300 मेहमानों की मौजूदगी में सजी इस शाम में रिंकू और प्रिया की जोड़ी ने हर दिल को छू लिया।
प्रिया ने कोलकाता से मंगवाई अपनी मनपसंद डिज़ाइनर रिंग, जबकि रिंकू ने मुंबई से अपनी पसंद की अंगूठी बनवाई।दोनों रिंग्स की कुल कीमत करीब 2.5 लाख रुपये बताई जा रही है।सेरेमनी का मेन्यू भी कपल की पसंद के अनुसार तैयार किया गया था:प्रिया की पसंद: बंगाली रसगुल्ला, काजू पनीर रोलरिंकू की पसंद: पनीर टिक्का, मटर मलाई
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
