back to top
Thursday, May 7, 2026
24 C
Lucknow
Homeबड़ी खबर"ईरान में फंसे 1,595 भारतीय, ओवैसी ने की रेस्क्यू की मांग"

“ईरान में फंसे 1,595 भारतीय, ओवैसी ने की रेस्क्यू की मांग”

मिडिल ईस्ट में जारी ईरान-इजरायल संघर्ष के बीच AIMIM सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने एक बड़ा मुद्दा उठाया है। उन्होंने बताया कि ईरान में 1,595 भारतीय छात्र फंसे हैं, जिनमें 140 मेडिकल छात्र तेहरान यूनिवर्सिटी में हैं। साथ ही इराक में 183 भारतीय श्रद्धालु भी संकट में हैं। ओवैसी ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की मांग की है और तेलंगाना के मुख्यमंत्री कार्यालय से भी सहायता की अपील की है।

सोशल मीडिया साइट पर ओवैसी ने इन नागरिकों के लिए अपनी चिंता जाहिर की। उन्होंने लिखा, “ईरान में 1,595 भारतीय छात्र फंसे हुए हैं, जिनमें से 140 छात्र तेहरान यूनिवर्सिटी में मेडीकल की पढ़ाई पढ़ रहे हैं। इन छात्रों के अलावा इराक में 183 भारतीय तीर्थयात्री भी फंसे हुए हैं। मैंने संयुक्त सचिव आनंद प्रकाश से इस वाले में बात की और फंसे हुए लोगों की जानकारी साझा की है। इन लोगों को तुरंत वहां से निकालने की आवश्यतकता है। मैं विदेश मंत्री एस जयशंकर और मुख्यंमंत्री रेवंत रेड्डी से अनुरोध करूंगा कि इनकी जल्द से जल्द वापसी सुनिश्चित की जाए।”

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

आपको बता दें शुक्रवार तड़के इजरायली फाइटर जेट्स ने ईरान की राजधानी समेत कई जगहों पर बम बरसाए थे। इजरायली एयरफोर्स ने ईरान के कई बड़े सैन्य अधिकारियों और परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया है। इजरायल की तरफ से यह हमला इतनी बड़ी तादाद में किया गया कि सुबह तक इजरायली विमान तेहरान के आसमान में मंडराते हुए दिखाई देते रहे। इजरायली सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस हमले में ईरान के 100 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments