back to top
Thursday, May 7, 2026
28 C
Lucknow
Homeबड़ी खबर"पत्नी बोली– सौरभ से ही शादी करूंगी… पति ने मंदिर में करवा...

“पत्नी बोली– सौरभ से ही शादी करूंगी… पति ने मंदिर में करवा दी शादी!”

जौनपुर: पिछले कुछ महीनों से ऐसी खबरों की बाढ़ आ गई है जहां शादी के बाद पत्नियां अपने प्रेमियों के पास लौट जा रही हैं और पति प्रेमी से उनकी शादी करवा दे रहे हैं। ताजा मामला जौनपुर का है। यहां सरपतहां क्षेत्र में सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में एक पति ने अपनी पत्नी का विवाह उसके प्रेमी से करवा दिया। मंगलवार को हुए इस घटनाक्रम में पति ने पत्नी की मांग में प्रेमी से सिंदूर डलवाया और खुशी-खुशी दोनों को विदा कर दिया। इलाके के लोगों में दिन भर इसकी चर्चा होती रही। सराय मोहिउद्दीनपुर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले शख्‍स की शादी दो साल पहले हुई थी। बाद में पता चला कि पत्‍नी का प्रेम संबंध किसी अन्य युवक के साथ था। ससुराल में कुछ समय रहने के बाद वह अपने मायके चली गई। उसका प्रेमी से मिलने का सिलसिला फिर शुरू हो गया। कुछ दिनों बाद वह अपने प्रेमी के साथ चली गई। पति को इस बात की जानकारी हुई, लेकिन फिर भी वह उसे वापस अपने घर ले आया।

प्रेमी से फोन पर घंटों बतियाती थी पत्‍नी

ससुराल वापस आने और प्रेमी का साथ छूटने पर पत्नी नाखुश थी। नाराज महिला पति को धमकियां देने लगी। वह कहने लगी कि जान दे दूंगी। पति नोएडा में नौकरी करता है। वह पत्‍नी को अपने साथ लेकर चला गया। बावजूद इसके पत्‍नी का मन नहीं बदला। उसका प्रेम प्रसंग जारी रहा। पति के ड्यूटी पर जाने के बाद वह मोबाइल फोन पर प्रेमी से घंटों-घंटों बातें करती थी।
इससे पति परेशान हो गया था।

भरे मन से पत्‍नी को कर दिया विदा

कोई रास्ता न सूझता देख पति बीते सोमवार को उसे लेकर नोएडा से वापस घर आ गया। उसने पत्नी से फोन कराकर उसके प्रेमी को सराय मोहिउद्दीनपुर बाजार स्थित दुर्गा मंदिर में बुलवाया। मंदिर में उसने अपनी पत्नी की शादी उसके प्रेमी से करा दी। इसके बाद उसने दोनों को भरे मन विदा कर दिया।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments