back to top
Friday, March 6, 2026
20.7 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरUP में प्रशासनिक भूचाल: 127 SDM का एक साथ तबादला !

UP में प्रशासनिक भूचाल: 127 SDM का एक साथ तबादला !

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए रविवार देर रात 127 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। एसडीएम स्तर के इन अधिकारियों ने एक स्थान पर तीन साल की तैनाती पूरी कर ली थी। इस तबादले में सीतापुर, सहारनपुर, मथुरा और लखनऊ समेत कई जिलों के उप जिलाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। योगी सरकार ने रविवार देर रात 127 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। एसडीएम स्तर के इन अधिकारियों के तबादले की प्रक्रिया पिछले एक महीने से चल रही थी। इन उप जिलाधिकारियों ने एक स्थान पर तीन साल की तैनाती पूरी कर ली थी।

सीतापुर के एसडीएम कुमार चंद्रबाबू का तबादला बदायूं कर दिया गया है। सहारनपुर की एसडीएम संगीता राघव को विशेष कार्याधिकारी, लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है। मथुरा की उप जिलाधिकारी श्वेता को सहायक निदेशक, उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी बनाया गया है। लखनऊ मेट्रो के विशेष कार्याधिकारी अजय आनंद वर्मा को औरैया का एसडीएम नियुक्त किया गया है। एलडीए के विशेष कार्याधिकारी शशि भूषण पाठक को अमरोहा का एसडीएम बनाया गया है।

जितेंद्र कुमार को एसडीएम महराजगंज, आशुतोष कुमार को एसडीएम रामपुर, राहुल को एसडीएम मुजफ्फरनगर, अजय कुमार उपाध्याय को एसडीएम जौनपुर नियुक्त किया गया है। कडेदीन को एसडीएम हमीरपुर, सौरभ कुमार पांडेय को एसडीएम संभल, सुरेंद्र नारायण त्रिपाठी को एसडीएम कासगंज, राजेश कुमार को एसडीएम बदायूं, संजय को एसडीएम आजमगढ़, विनोद जोशी को एसडीएम गाजीपुर, राजेश कुमार को एसडीएम कन्नौज।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

देवेंद्र कुमार पांडेय को एसडीएम बलिया, संजय कुमार यादव को एसडीएम ललितपुर, रमेश बाबू को एसडीएम मऊ, राजेंद्र बहादुर को एसडीएम इटावा, मलखान सिंह को एसडीएम गोरखपुर, अजय आनंद को एसडीएम औरैया, राजेश चंद्र को एसडीएम गाजीपुर, देश दीपक को एसडीएम कानपुर देहात, और कौशल कुमार को एसडीएम अयोध्या नियुक्त किया गया है।

देवेंद्र कुमार पांडेय को एसडीएम बलिया, संजय कुमार यादव को एसडीएम ललितपुर, रमेश बाबू को एसडीएम मऊ, राजेंद्र बहादुर को एसडीएम इटावा, मलखान सिंह को एसडीएम गोरखपुर, अजय आनंद को एसडीएम औरैया, राजेश चंद्र को एसडीएम गाजीपुर, देश दीपक को एसडीएम कानपुर देहात, और कौशल कुमार को एसडीएम अयोध्या नियुक्त किया गया है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments