back to top
Thursday, May 7, 2026
24 C
Lucknow
HomeGovernmentचुनावी जंग के बीच खेसारी लाल यादव पर नई मुसीबत

चुनावी जंग के बीच खेसारी लाल यादव पर नई मुसीबत

बिहार में आज विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं, लेकिन इसी बीच आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। महाराष्ट्र के मीरा-भायंदर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन (MBMC) ने खेसारी लाल यादव के मीरा रोड स्थित आलीशान बंगले पर अवैध निर्माण का नोटिस जारी किया है। निगम के मुताबिक, बंगले के कुछ हिस्से बिना अनुमति के बनाए गए हैं, जो निर्माण नियमों का उल्लंघन करते हैं।

नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर अवैध हिस्से को स्वयं नहीं हटाया गया, तो प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए इसे इस हफ्ते के भीतर तोड़ा जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में पहले भी नोटिस जारी किया गया था, लेकिन अब अंतिम चेतावनी दी गई है।

इधर, खेसारी लाल यादव इन दिनों पूरी तरह से बिहार चुनाव प्रचार में व्यस्त हैं। वे छपरा विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर चुनाव मैदान में हैं, जहां उनका सीधा मुकाबला बीजेपी की छोटी सिंह से है। चुनावी जोश और राजनीतिक प्रचार के बीच महाराष्ट्र से आई यह खबर उनके लिए बड़ा झटका साबित हो सकती है। अब देखना होगा कि खेसारी लाल इस विवाद पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और क्या वे प्रचार के बीच इस कानूनी चुनौती से निपटने के लिए समय निकाल पाते हैं या नहीं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

https://www.youtube.com/channel/UCh1tdLWe_bxtTRwhWhzQG2Q

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments