जम्मू कश्मीर देश का एक ऐसा राज्य जहा आतंकी हमले आये दिन होते रहते है, और देश में स्तिथि वक्फ कानून को लेकर लगातार बिगड़ी हुई है इस बिल को लेकर खासकर मुस्लिम पक्ष आक्रोश में है, तो वही इस बिल की कड़ी निंदा जम्मू कश्मीर में जोरदार तरीके से हुई है, आज जम्मू कश्मीर में अनंतनाग जिले के पहलगाम में एक ऐसी घटना घाटी जिससे सभी का दिल दहल गया,आपको बता दे की जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक रिसॉर्ट को निशाना बनाया है, जहां कुछ पर्यटक ठहरे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार पहलगाम में कम से कम 6 पर्यटक घायल हैं
पुलिस के मुताबिक आतंकवादियों ने एक रिसॉर्ट पर गोलीबारी की थी जिसमें ये पर्यटक घायल हुए हैं। घटनास्थल पर मौजूद एक पर्यटक महिला ने सारा चिट्टा खोल के रख दिया उसने बताया की “मेरे पति को सिर में गोली मारी थी जबकि 6 अन्य लोग भी इस हमले में घायल हुए हैं”ताज्जुब की बात तो ये है की 3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। पहलगाम इसका बस कैंप है। उससे पहले आतंकी हमला हुआ है, जो एक बड़ी साजिश है। या इसको एक सोची समझी साजहिस भी कहा जा सकता है एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस पहलगाम के बैसरन मैदान में गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद पहुंची लेकिन आतंकवादी फरार हो चुके थे। सुरक्षाकर्मियों ने इलाके को घेर लिया है और तलाशी अभियान जारी है। ये जम्मू कश्मीर में ऐसा पहला आतंकी हमला नहीं है बल्कि कई ऐसे हमले पहले भी हो चुके है ।
3 जुलाई से अमरनाथ यात्रा शुरू होने से पहले J&K में आतंकी हमला !
RELATED ARTICLES
