back to top
Tuesday, September 1, 2026
29 C
Lucknow
HomeGovernmentपहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी शुरू, शॉर्ट टर्म वीजा...

पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी शुरू, शॉर्ट टर्म वीजा पर आए लोगों को 26 अप्रैल तक छोड़ना होगा देश

पहलगाम हमले के बाद उत्तर प्रदेश समेत पूरे देश में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि उनकी संख्या को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन अधिकारियों के मुताबिक शॉर्ट टर्म वीजा पर आए लगभग 50 पाकिस्तानी नागरिकों समेत करीब 100 लोग अपने वतन लौट चुके हैं।

गृह मंत्रालय ने शुक्रवार देर शाम सभी राज्यों को नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इनमें डिप्लोमेटिक और लॉन्ग टर्म वीजा धारकों को कुछ राहत दी गई है, जबकि शॉर्ट टर्म वीजा वालों को तत्काल प्रभाव से देश छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि शनिवार तक इस मुद्दे पर स्थिति और साफ हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने जानकारी दी कि सभी जिलों में कार्रवाई जारी है और जल्द ही सही आंकड़े सार्वजनिक किए जाएंगे। पाकिस्तान से 16 प्रकार के वीजा लेकर लोग भारत आते हैं, जिनमें लॉन्ग टर्म, शॉर्ट टर्म और मेडिकल वीजा प्रमुख हैं। प्रदेश में ऐसे करीब 1200 पाकिस्तानी नागरिकों की मौजूदगी का अनुमान है। इनमें से शॉर्ट टर्म वीजा पर आए लगभग 50 नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है और उन्हें शनिवार तक देश छोड़ने का निर्देश दिया गया है।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

सूत्रों के मुताबिक सबसे अधिक वापसी पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हो रही है। जिलों से मिली जानकारी के अनुसार लखनऊ से 8, बुलंदशहर से 5, सहारनपुर से 12, अमरोहा से 2 और अलीगढ़ से 3 पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजा जा चुका है। अन्य जिलों से भी इसी तरह की कार्रवाई की जा रही है। यह कार्य स्थानीय इंटेलिजेंस यूनिट (LIU) द्वारा गोपनीय रूप से अंजाम दिया जा रहा है।

अधिकारियों का कहना है कि विजिटर्स वीजा पर आए पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल तक, जबकि मेडिकल वीजा धारकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ना है। वहीं नेपाल के रास्ते अवैध रूप से आए पाकिस्तानी नागरिकों की कोई सटीक संख्या उपलब्ध नहीं है, पर अनुमान है कि यूपी में ऐसे करीब 500 नागरिक मौजूद हैं। उन्हें चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई के बाद डिपोर्ट किया जाएगा।

सरकारी फैसले के चलते लॉन्ग टर्म वीजा धारक भी घबराहट में भारत छोड़ रहे हैं, जिससे सही आंकड़े जुटाने में कठिनाई हो रही है। कई लोग अटारी बॉर्डर से तो कुछ हवाई मार्ग से लौट रहे हैं। लॉन्ग टर्म वीजा धारकों में अधिकतर महिलाएं हैं, जो अपने परिजनों से मिलने भारत आई थीं।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments