पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में दो आतंकवादी मददगारों को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान ताहिर अहमद और शब्बीर अहमद गनई के रूप में हुई है। खुफिया इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में सामने आया है कि ये दोनों स्थानीय आतंकवादी संगठनों को आवाजाही, आश्रय, रसद और भर्ती जैसे मामलों में सहायता कर रहे थे।इनकी गिरफ्तारी आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एक अहम सफलता मानी जा रही है।
रविवार को बांदीपोरा के नाज कॉलोनी में आतंकी जमील अहमद शीर गोजरी के दो मंजिला मकान को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। जमील 2016 से सक्रिय है। वहीं वंडिना, जैनापोरा निवासी आतंकी अदनान शफी का भी घर गिरा दिया गया है। वह एक साल पहले आतंकवादी संगठन से जुड़ा था। इससे पहले लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर शाहिद अहमद कुट्टे समेत अन्य आतंकियों के भी घर ध्वस्त किए गए थे। दो दिनों में कुल सात आतंकियों और मददगारों के मकान जमींदोज किए गए हैं।
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
कश्मीर घाटी में आतंक विरोधी अभियान के तहत 63 ठिकानों पर छापे मारे गए हैं और 1,500 से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। अनंतनाग से ही लगभग 175 लोग पकड़े गए हैं। एनआईए की टीम पहलगाम में स्थानीय पुलिस से केस डायरी और एफआईआर लेकर जांच शुरू करने की तैयारी में है।सुरक्षा एजेंसियों ने 14 स्थानीय आतंकियों की सूची जारी की है, जो पाकिस्तानी आतंकियों को रसद और सुरक्षित पनाहगाह प्रदान करते हैं। इनमें 3 हिजबुल, 8 लश्कर और 3 जैश से जुड़े आतंकी शामिल हैं।
कुपवाड़ा के मच्छिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने एक ठिकाने से पांच AK-47 राइफलें, आठ मैगजीन, एक पिस्तौल, और अमेरिकी M-4 कार्बाइन राइफल की 50 गोलियों समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इससे साफ होता है कि आतंकी संगठनों के पास स्नाइपर जैसी खतरनाक क्षमताएं मौजूद हैं।
=कठुआ के छन्न अरोड़ियां गांव में चार संदिग्धों को आम के पेड़ के नीचे देखा गया। एक महिला की सूचना के बाद पुलिस, सेना और अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। यह क्षेत्र रेलवे ट्रैक और घनी आबादी के पास है, जिससे लोगों में डर का माहौल है। ड्रोन की मदद से हवाई निगरानी भी की जा रही हैँ |
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
