back to top
Monday, August 31, 2026
29 C
Lucknow
HomeUncategorizedपति की हत्या में पत्नी और भतीजे का खुलासा, अवैध संबंधों का...

पति की हत्या में पत्नी और भतीजे का खुलासा, अवैध संबंधों का शक था वजह !

उत्तर प्रदेश के कानपूर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई कानपूर में भतीजे के प्यार में पागल महिला ने प्रेमी संग मिलकर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया,पत्नी ने साज़िश रचते हुए इस पूरी घटना को अंजाम दिया पति को नींद की गोलिया देकर प्रेमी के साथ मिलकर पति के सिर और चेहरे पर लकड़ी के गुटके से वार कर हत्या कर दी। इस खुनी खेल को खेलने के बाद उसने पुलिस को भी भटकाने का काम किया।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

हत्यारोपी महिला ने गांव के तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने दो लोगों को उठाकर जेल भेज दिया। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच में ऐसा खुलासा हुआ कि सभी हैरान रह गए। अब इस मामले में अलग मोड़ आ गया है कानपुर में 10 मई की रात हुए धीरेन्द्र पासवान हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांचदारी में सामने आया है कि धीरेन्द्र की पत्नी रीना ने ही अपने सगे भतीजे और बॉयफ्रेंड सतीश के साथ मिलकर हत्या की थी।” पुलिस जांच में पता चला है कि धीरेन्द्र को चाची-भतीजे के अवैध संबंधों का शक हो गया था और वह घर में CCTV कैमरे लगवाना चाहता था। इसी डर से दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। यह मामला एक बार फिर से अवैध संबंधों और हत्या के बीच के संबंध को उजागर करता है। पुलिस की जांच में यह भी पता चला है कि दोनों के बीच एक दिन में 50 से ज्यादा कॉल्स का रिकॉर्ड मिला है, जो इस बात का संकेत है कि दोनों के बीच गहरे संबंध थे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments