back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
HomeGovernmentनितीश कुमार की अजीबोगरीब हरकत,अपर मुख्य सचिव के सिर पर रखा गमला...

नितीश कुमार की अजीबोगरीब हरकत,अपर मुख्य सचिव के सिर पर रखा गमला !

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार हमेशा चर्चा में अपने अजीबो गरीब हरकतों की वजह से रहते है कभी वो राष्ट्रगान में हिल डुलते नजर आते है तो कभी महिला को पुरस्कार देते वक्त महिला को अपनी ओर खींचते हुए इसलिए नितीश कुमार को ये भी कहा गया था की शायद नितीश कुमार का मानसिक संतुलन हिल गया है सोशल मीडिया पर नितीश कुमार का एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमे वो अपर मुख्य सचिव के सिर पर गमला रखते नजर आ रहे है,मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली से वापस आ चुके हैं। सोमवार पटना के ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में एक कार्यक्रम शामिल हुए। इस कार्यक्रम के दौरान उनका स्वागत फूलों का गमला देकर किया जा रहा था। शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने उनका स्वागत गमला देकर किया तो सीएम नीतीश ने तत्काल ही वह गमला उनके सिर पर रख दिया। मामला ज्यादा नहीं बढ़े, इसलिए अपर मुख्य सचिव तत्काल वहां से गमला लेकर बढ़ गए और पास खड़े कर्मचारी को दे दिया।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

बिहार में स्वागत के लिए पुष्प कुछ की जगह गमला देने की परंपरा है। सोमवार को इस परंपरा का नया वीडियो वायरल हो गया। मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभकिया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बिहार विश्वविद्यालय सेवा आयोग द्वारा चयनित 20 सहायक प्राध्यापकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सहायक प्राध्यापक प्रबंधक रीतू नारायण, श्रीमती प्रीति सिंह, अशोक कुमार, सहायक प्राध्यापक, कंप्यूटर संतोष कुमार झा एवं संजय कुमार को सांकेतिक रूप से नियुक्ति पत्र प्रदान किया। अब ऐसे में ये बात साफ़ तौर पर देखने को मिल रही है की नितीश कुमार वाकई अपना मानसिक संतुलन खो चुके है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments