back to top
Wednesday, May 6, 2026
32 C
Lucknow
Homeसत्ता का संग्राम (Politics)अखिलेश यादव का वार – छुट्टा पशु, गौशाला घोटाला और फ्लॉप फिल्म...

अखिलेश यादव का वार – छुट्टा पशु, गौशाला घोटाला और फ्लॉप फिल्म पर तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज किसान छुट्टा जानवरों से परेशान हैं। मंच से प्रधानमंत्री की ओर से राहत का वादा किया गया था, लेकिन हकीकत यह है कि न तो छुट्टा पशुओं पर रोक लगी और न ही गौशालाओं की हालत सुधरी।

अखिलेश ने आरोप लगाया कि गौशालाओं में मवेशियों के लिए भेजा गया चारा भाजपा नेता बेच रहे हैं। दूध और गोबर तक बाजार में खपा रहे हैं। जब गायों की मौत होती है तो उन्हें यहीं गड्ढे में दफना दिया जाता है। यानी न किसान को राहत मिली, न ही मवेशियों को सुरक्षा। उन्होंने कहा, “गायों की दुर्दशा और नदियों की हालत—दोनों एक जैसी है। बजट तो खर्च हो जाता है लेकिन सुधार कहीं दिखता नहीं।”

“फिल्म फ्लॉप होने से पहले ही फ्लॉप”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर बनी फिल्म को लेकर अखिलेश ने चुटकी ली—“ये तो रिलीज से पहले ही फ्लॉप हो गई।” उन्होंने मजाकिया अंदाज़ में सवाल उठाए कि क्या फिल्म में डायलॉग्स बीप के साथ दिखाए गए हैं? मुकदमों की वापसी वाली बातें जोड़ी गई हैं? बुलडोज़र वाला सीन है या नहीं? और डिप्टी सीएम के पीछे के संवाद जो मशहूर हैं, वो डाले गए या नहीं?

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

एच1बी वीजा पर भी साधा निशाना

अखिलेश ने अमेरिका में एच1बी वीजा शुल्क बढ़ाने पर कहा कि केंद्र सरकार की विदेश नीति बुरी तरह विफल है। उनका कहना था कि भाजपा नहीं चाहती कि भारतीय युवा पढ़ाई या नौकरी के लिए अमेरिका जाएं, वे सिर्फ हथियार उठाने के लिए ही युवाओं को बाहर भेजना चाहते हैं। अखिलेश का तंज था—“भाजपा की सरकार बदलेगी तभी एच1बी वीजा वाले भारतीयों को राहत मिलेगी।”

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments