आपने सास बहु की लड़ाईया तो बहुत देखि होगी लेकिन कभी उस लड़ाई के बीच तीसरे व्यक्ति की जान चली जाए क्या आपने कभी ये सुना है अगर नहीं तो आज हम आपको सहारनपुर में हुई एक ऐसी घटना से रूबरू करवाने जा रहे है जिसे सुन के आपकी रूह कांप जाएगी दरसल सहारनपुर में एक दादी ने अपनी ही पोती की जान की दुश्मन बन बैठी, हत्या की खौफनाक साजिश बहु से रश्क रखने के चक्कर में एक दादी कत्ल की इंतिहा तक जा पहुंची ।
मासूम का गला रेतते वक्त ना सिर्फ उसके हाथ कांपे और ना ही उसकी रूह। वजह महज इतनी सी थी कि एक सास कत्ल की इस वारदात में अपनी ही बहु को फंसाना चाहती थी यह घटना उस समय हुई जब बच्ची अपनी मां के साथ मच्छरदानी में सो रही थी और सुबह जब मां ने उठकर देखा कि बच्ची के गले से खून बह रहा है और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
इस पूरी वारदात को अंजाम ना सिर्फ मासूम बच्ची की दादी ने दिया बल्कि इसमें बच्ची की बुआ दादा और दादी तीनो ही शामिल थे दादा ने ब्लेड लाकर दिया तों नाबालिग बुआ ने मृतक की मां शिवानी यानी अपनी भाभी की चाय में नशीली गोलियां दीं थीं जिससे शिवानी गहरी नींद में चली जाए और ये लोग बच्ची की हत्या कर सके पूरी घटना को बदलते हुए बहू के ऊपर शक जताया ताकि बहु जेल चली जाए और सास का बदला भी पूरा हो जाए।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
