back to top
Monday, June 29, 2026
38.4 C
Lucknow
Homeधर्म और आस्था(Dharma-Karma)अयोध्या दीपोत्सव : राजदरबार की थीम में सजा रामकथा पार्क, झांकियों की...

अयोध्या दीपोत्सव : राजदरबार की थीम में सजा रामकथा पार्क, झांकियों की भव्य शोभायात्रा ने मोहा मन

श्रीराम के राज्‍याभिषेक समारोह के लिए रामकथा पार्क को राजदरबार की थीम पर भव्य सजावट से संवार दिया गया है। 90 फीट चौड़े मंच पर आज शाम रामदरबार की दिव्य लीला सजाई जाएगी। इसी मंच के समीप साधु-संतों के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विराजमान रहेंगे — यानी परमसत्ता के चरणों में राजसत्ता का स्थान होगा।

दीपोत्सव पर निकाली जा रही झांकियों की शोभायात्रा के अलौकिक दृश्यों ने श्रद्धालुओं को रोमांचित कर दिया। परिसर लगातार जयकारों से गूंजता रहा। विभिन्न राज्यों से आए कलाकारों ने अपनी लोक-संस्कृति और रामकथाओं का जीवंत प्रदर्शन किया।

पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष अयोध्या दीपोत्सव तीन नए विश्व रिकॉर्ड बनाएगा —

  • पहला रिकॉर्ड : एक साथ 26 लाख 11 हजार 101 दीपकों का प्रज्वलन
  • दूसरा रिकॉर्ड : 2100 अर्चकों द्वारा सरयू आरती
  • तीसरा रिकॉर्ड : 1100 ड्रोन शो के शानदार प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि दीपोत्सव भव्यता और समृद्धि का प्रतीक है, और भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करने का संदेश देता है। 2017 से अयोध्या का यह दिव्य उत्सव देश-दुनिया का आकर्षण बना हुआ है।

इससे पहले साकेत महाविद्यालय से झांकियों का भव्य जुलूस हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह शोभायात्रा रामपथ होते हुए लगभग चार किलोमीटर की दूरी तय कर रामकथा पार्क पहुंचेगी, जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं अगवानी करेंगे। पूरे मार्ग पर छतों से पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया जा रहा है। हजारों श्रद्धालु तथा देश-विदेश से आए पर्यटक इस अद्भुत दृश्य के साक्षी बने हुए हैं।इस अवसर पर पूर्व सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि और भाजपा नेता उपस्थित रहे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments