back to top
Saturday, May 9, 2026
27 C
Lucknow
Homeभारत की बात (National)प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत ने बढ़ाया हौसला: वायुसेना के ग्रुप कैप्टन...

प्रधानमंत्री मोदी से हुई बातचीत ने बढ़ाया हौसला: वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार में खुशी की लहर

भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला के परिवार में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई, जब उन्हें पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुभांशु से फोन पर बात की। इस आत्मीय बातचीत में प्रधानमंत्री ने न केवल शुभांशु का हौसला बढ़ाया, बल्कि उन्हें देश की ओर से शुभकामनाएं और आशीर्वाद भी दिए।

शुभांशु के पिता, शंभू दयाल शुक्ला ने भावुक होकर कहा, “प्रधानमंत्री ने मेरे बेटे को आशीर्वाद दिया, उसका उत्साहवर्धन किया। यह पल हमारे परिवार के लिए गौरव और प्रेरणा से भरा हुआ है, जिसे हम जीवन भर याद रखेंगे।”

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

शुभांशु की मां, आशा शुक्ला ने भी इस बातचीत को भावुक क्षण बताया। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी ने हमारे बेटे से आत्मीयता से बातचीत की, कई सवाल पूछे और ढेरों आशीर्वाद दिए। यह उनके व्यक्तित्व की सादगी और संवेदनशीलता को दर्शाता है।”

शुभांशु के रिश्तेदार आशीष दीक्षित ने इसे ऐतिहासिक पल करार देते हुए कहा, “प्रधानमंत्री की यह बातचीत पूरे परिवार के लिए गर्व और खुशी का विषय है।”परिवार का कहना है कि यह सिर्फ एक बातचीत नहीं, बल्कि वह पल है जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बनेगा।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments