back to top
Thursday, March 5, 2026
34.3 C
Lucknow
HomeAdministrationप्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजीव कृष्ण बने डीजीपी !

प्रभावशाली परिवार से ताल्लुक रखने वाले राजीव कृष्ण बने डीजीपी !

उत्‍तर प्रदेश के नए कार्यवाहक डीजीपी राजीव कृष्‍ण ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। 1991 बैच के वरिष्‍ठ आईपीएस अफसर राजीव कृष्‍ण इससे पहले डीजी विजिलेंस और पुलिस भर्ती व प्रोन्‍नति बोर्ड के अध्‍यक्ष थे। उनका पूरा परिवार बहुत रसूखदार है। उनकी पत्‍नी मीनाक्षी सिंह आईआरएस अफसर हैं। वह इस समय लखनऊ में बतौर इनकम टैक्‍स कमिश्‍नर के रूप में तैनात हैं। राजीव कृष्‍ण के साले यानी मीनाक्षी के भाई राजेश्‍वर सिंह लखनऊ के सरोजनी नगर से बीजेपी विधायक हैं। उनकी सरहज यानी राजेश्‍वर सिंह की पत्‍नी लक्ष्‍मी सिंह नोएडा की पुलिस कमिश्‍नर हैं। बीजेपी विधायक राजेश्‍वर सिंह भी राजनीति में आने से पहले प्रवर्तन निदेशालय ( ED) में जॉइंट डायरेक्‍टर रह चुके हैं। 2022 में उन्‍होंने राजनीति का रास्‍ता चुना और विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए।

Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”

राजीव कृष्‍ण की पत्‍नी मीनाक्षी सिंह की बड़ी बहन आभा सिंह पोस्‍टल सर्विस की सीनियर अधिकारी रही हैं। वर्तमान में वह मुंबई हाई कोर्ट में प्रैक्टिस कर रही हैं। आभा सिंह के पति वाईपी सिंह पूर्व आईपीएस अधिकारी हैं। आपको बता दें कि राजीव कृष्ण 1991 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म नोएडा में 26 जून, 1969 को हुआ था। अपने करियर की शुरुआत में राजीव कृष्ण ने बरेली, कानपुर और अलीगढ़ में एएसपी के रूप में काम किया। इसके बाद उन्होंने फिरोजाबाद, इटावा, मथुरा, फतेहगढ़, बुलंदशहर, नोएडा, आगरा, लखनऊ और बरेली जैसे कई जिलों में एएसपी और एसएसपी के तौर पर सेवाएं दीं उत्तर प्रदेश में जब एटीएस का गठन हुआ, तो राजीव कृष्ण इसके पहले डीआईजी बने थे। उन्होंने मेरठ रेंज के आईजी और बाद में लखनऊ व आगरा जोन के एडीजी के रूप में भी काम किया है। अगस्त 2023 में उन्हें विजिलेंस विभाग का एडीजी बनाया गया। फिर जनवरी 2024 में डीजी पद पर प्रमोशन के बाद वे डीजी विजिलेंस बने।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments