इनकम टैक्स विभाग के दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच टकराव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। IRS अधिकारी योगेंद्र मिश्रा और गौरव गर्ग के बीच चल रहा विवाद अब निजी हमलों और परिवार की सुरक्षा तक जा पहुंचा है। इस बढ़ते तनाव के बीच योगेंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पुलिस प्रशासन से तत्काल सुरक्षा की मांग की है। इनकम टैक्स विभाग के जॉइंट कमिश्नर योगेंद्र मिश्रा ने ट्वीटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्हें और उनके परिवार को जान का खतरा है। उन्होंने 29 मई 2025 को DCIT (मुख्यालय) लखनऊ के गौरव गर्ग द्वारा कथित रूप से उन पर किए गए फिजिकल अटैक का जिक्र करते हुए लिखा कि अब यह मामला उनके परिवार तक पहुंच चुका है। उन्होंने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को फॉलो किया गया, उसकी फोटो ली गई और उनकी पत्नी को ट्रेल किया गया।
Also Read: “अखिलेश यादव का संकल्प: ‘सामाजिक न्याय के राज’ से ही बदलेगा देश का भविष्य”
बाद में जब पत्नी-बेटी को उन्नाव भेजा गया तो वहां भी संदिग्ध लोग निगरानी करते मिले। मिश्रा ने आरोप लगाया कि PR हैंडलर्स और एक IPS अधिकारी की पत्नी की शह पर झूठी मीडिया कैंपेन चलाई जा रही है। मामले में दखल देने की अपील भी की है। उनका कहना है कि CCTV, गवाह और सच्चाई को सामने लाया जाए। यह अब केवल पेशेवर प्रतिशोध नहीं, बल्कि परिवार पर सीधा हमला है।
( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )
