back to top
Thursday, March 5, 2026
27.3 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरहिमालय का दुर्लभ गिद्ध हमीरपुर में मिला – जानिए खासियत !

हिमालय का दुर्लभ गिद्ध हमीरपुर में मिला – जानिए खासियत !

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में उस समय हड़कंप मच गया जब हिमालय की पहाड़ियों में पाए जाने वाला दुर्लभ यूरेशियन ग्रीफ़ान गिद्ध (Eurasian Griffon Vulture) अचानक दिखाई दिया। जानकारी के अनुसार, यह विशाल गिद्ध उड़ान भरते समय तेज गर्मी की वजह से बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और पक्षी की सुरक्षा सुनिश्चित की गई।

ग्रीफ़ान गिद्ध को दुनिया की विलुप्त होती प्रजातियों में गिना जाता है और इसका दिखना बेहद दुर्लभ माना जाता है। इसकी सबसे खास पहचान इसके विशाल पंख हैं, जिन्हें फैलाने पर लंबाई करीब 3 मीटर तक पहुँच जाती है। इतना बड़ा पंख फैलाव इसे आसमान में ऊँचाई तक उड़ने और लंबे समय तक ग्लाइड करने में मदद करता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन के कारण इन दुर्लभ प्रजातियों के प्राकृतिक आवास पर खतरा मंडरा रहा है। हिमालय की पहाड़ियों में पाए जाने वाले ये गिद्ध धीरे-धीरे कम होते जा रहे हैं, और मैदानों में इनका दिखना लगभग असंभव होता है। ऐसे में हमीरपुर में इसका मिलना न केवल चौंकाने वाला है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से बेहद महत्वपूर्ण भी है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

स्थानीय वन विभाग ने बताया कि गिद्ध की स्थिति अब स्थिर है और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाकर निगरानी में रखा गया है। साथ ही पक्षी विशेषज्ञों को इसकी जांच और देखभाल के लिए बुलाया गया है। पर्यावरणविदों का कहना है कि इस घटना को एक चेतावनी के रूप में देखना चाहिए और ऐसी प्रजातियों के संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने होंगे।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments