back to top
Friday, March 6, 2026
33.6 C
Lucknow
Homeबड़ी खबरशेफाली जरीवाला का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर !

शेफाली जरीवाला का निधन, इंडस्ट्री में शोक की लहर !

कांटा लगा गर्ल’ और ‘बिग बॉस 13’ फेम अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में आकस्मिक निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि 27 जून की रात उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिससे उनका अचानक देहांत हो गया। यह खबर जैसे ही सामने आई, बॉलीवुड इंडस्ट्री और उनके चाहने वालों में शोक की लहर दौड़ गई।

शेफाली जरीवाला को साल 2002 में आए पॉपुलर म्यूजिक वीडियो कांटा लगा से जबरदस्त पहचान मिली थी। इसके बाद वह बिग बॉस 13 में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में एक बार फिर जगह बना ली। उनकी पर्सनालिटी, आत्मविश्वास और बेबाक अंदाज़ ने उन्हें एक अलग मुकाम पर पहुंचाया था।

उनके निधन की पुष्टि उनके निजी मेकअप आर्टिस्ट ने की है। परिवार के मुताबिक, शेफाली पूरी तरह स्वस्थ थीं और किसी भी गंभीर बीमारी से नहीं जूझ रही थीं, इसलिए यह घटना सभी के लिए बेहद चौंकाने वाली रही। कार्डियक अरेस्ट का अचानक आना उनके करीबियों के लिए सदमे से कम नहीं है।

Also Read: चुनाव आयोग का नया आदेश: अब 45 दिन बाद डिलीट होंगे वीडियो, बढ़ी राजनीतिक हलचल

इस दुखद घड़ी में पति पराग त्यागी और मां का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि परिवार मानसिक रूप से टूट चुका है और लगातार उनके करीबी दोस्त और रिश्तेदार सांत्वना देने के लिए पहुंच रहे हैं। कई सेलेब्स ने भी निजी तौर पर परिवार से संपर्क कर संवेदना व्यक्त की है।

वहीं सोशल मीडिया पर फैंस और फिल्म जगत की हस्तियां शेफाली को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर लोग उनके यादगार पलों की तस्वीरें और वीडियो साझा कर उन्हें नम आंखों से विदाई दे रहे हैं। यह नुकसान न केवल उनके परिवार और दोस्तों के लिए, बल्कि उनके लाखों प्रशंसकों के लिए भी अपूरणीय है।

( देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. )

Livenewsx
Livenewsxhttp://www.livenewsx.in
we are digtal news platform.we are covering social facts politics national international news breaking
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments